फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   232 boxes stolen from honeybee farm; bees destroyed using toxic substance.

Mahendragarh-Narnaul News: मधुमक्खी फार्म से 232 बक्से चोरी और जहरीले पदार्थ से मधुमक्खियां नष्ट

Sun, 26 Jul 2026 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
232 boxes stolen from honeybee farm; bees destroyed using toxic substance.
फोटो संख्या:51-कनीना में चोरी के बाद मौके पर कार्रवाई करती  पुलिस--संवाद
कनीना। कनीना-रेवाड़ी रोड़ स्थित दो फॉर्म से एक मधुमक्खी पालक के चोरों ने 232 मधुमक्खी बक्से चोरी कर लिए और जहरीला पदार्थ डालकर मधुमक्खियों को नष्ट कर दिया। पालक प्रवेश कुमार ने अज्ञात लोगों पर पर 20.74 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान करने का आरोप लगाया है। कनीना शहर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रवेश कुमार ने बताया कि वह बिहार के मधेपुरा जिले के निवासी हैं। वह लंबे समय से कनीना क्षेत्र में मधुमक्खी पालन का कार्य कर रहे हैं। उनके दो फार्म गांव भड़फ और कनीना-रेवाड़ी मुख्य मार्ग पर स्थित हैं। परवेश कुमार के बिहार जाने के दौरान पहली घटना हुई।
विज्ञापन

भड़फ स्थित फार्म पर 325 मधुमक्खी बक्सों में जहरीला पदार्थ डाला गया। इससे सभी मधुमक्खियां नष्ट हो गईं। दूसरे फार्म से 150 मधुमक्खी बक्से चोरी कर लिए गए। चोर नौ कट्टे चीनी, शहद निकालने की मशीन, सोलर प्लेट, बैटरी, गैस सिलिंडर, चूल्हा और 125 खाली बाल्टियां भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली घटना के बाद प्रवेश ने अपने स्तर पर तलाश की। उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। 22 जुलाई की रात को उसी फार्म से 82 और मधुमक्खी बक्से चोरी हो गए। घटनास्थल पर भारी वाहन के टायरों के निशान मिले हैं। पीड़ित ने गांव ककराला निवासी अजय कुमार पर चोरी का संदेह जताया है।

प्रवेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके 300 बक्सों में से 232 बक्से चोरी हो चुके हैं। साथ ही अपने ममेरे साले की हत्या और भाई की संदिग्ध मौत का जिक्र किया। उन्होंने इन घटनाओं और चोरी के बीच संबंध होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed