{"_id":"6734dbb33ea3c011810e12d7","slug":"225-students-participated-in-speed-competition-narnol-news-c-203-1-sroh1010-113272-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बेअसर अभियान...टीम जाते ही जमा लिया जाता है सड़क पर सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बेअसर अभियान...टीम जाते ही जमा लिया जाता है सड़क पर सामान
Wed, 13 Nov 2024 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 13 Nov 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़।
शहर की सरकार यानी नगरपालिका (नपा) की ओर से पिछले पांच दिन तक चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान का धरातल पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। मुख्य बाजारों में हालात जस के तस बने हुए हैं। नपा के जिम्मेदार अधिकारी भी महज लिपिक व सफाई दारोगा के सहारे इस अभियान की औपचारिकता में जुटे हुए हैं। टीम में न ही तो पुलिस कर्मचारी होते हैं न ही नगरपालिका के अधिकारी। स्थिति यह है कि टीम के जाते ही रेहड़ी संचालक और दुकानदार फिर से सड़क पर सामान जमाकर बैठ जाते हैं।
15 रेहड़ी संचालकों पर लगाया 100-100 रुपये का जुर्माना
शहर की नगरपालिका की ओर से महज 15 रेहड़ी चालकों के घूमते-फिरते सामान बिक्री के लिए लाइसेंस जारी किए गए हैं। लेकिन यहां 200 से रेहड़ी चालक दिनभर मुख्य बाजारों में सड़कों के किनारे अपनी रेहड़ियों को लगाकर लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। हालांकि नपा की ओर से बुधवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में 15 रेहड़ी चालकों को नोटिस देकर 100-100 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। 62 दुकानदरों को नोटिस थमाया गया। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के कुछ दुकानदारों को दो-दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
यहां-यहां की गई कार्रवाई
पिछले सप्ताह मंगलवार से नपा की ओर से अभियान शुरू किया गया था। पांच दिनों तक चले अभियान के तहत शॉपिंग कॉम्प्लेक्स , आईटीआई रोड, रेलवे रोड, सिनेमा रोड, शंकर मार्केट, सब्जी मंडी रोड, परशुराम चौक, बालाजी चौक से विश्वकर्मा चौक, आंबेडकर चौक पर अभियान के तहत सामान उठाया गया था। साथ ही टीम की ओर से दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन अब फिर से इन स्थानों पर वही हालात बन गए हैं। वहीं नगरपालिका के जिम्मेदारों का दावा है कि अब 50 नोटिस तैयार किए गए हैं। यह नोटिस अतिक्रमण करने वालों की दुकानों पर चस्पा किए जाएंगे। वहीं रेहड़ी-फड़ी वालों को हाथों-हाथ नोटिस थमाकर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। जो लोग अतिक्रमण कर रहे हैं उन्हें नोटिस दिए जा रहे हैं। अब जल्द ही सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाना शुरू कर दिया जाएगा। दुकानदारों और व्यापारियों से अपील है कि इस अभियान में नगरपालिका का सहयोग करें।
- रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़।