{"_id":"676b42d3eadf738e650c7b27","slug":"2235-students-took-the-foundation-level-one-examination-at-five-centers-in-the-district-narnol-news-c-196-1-nnl1005-119553-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 2235 विद्यार्थियों ने जिले में बने पांच केंद्रों पर दी बुनियाद लेवल वन की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 2235 विद्यार्थियों ने जिले में बने पांच केंद्रों पर दी बुनियाद लेवल वन की परीक्षा
Wed, 25 Dec 2024 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 25 Dec 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 21बुनियाद लेवल वन की परीक्षा देते विद्यार्थी।
नारनौल। जिले में बुनियाद लेवल वन की परीक्षा मंगलवार को आयोजित की गई। परीक्षा के लिए सभी ब्लॉक में केंद्र बनाए गए थे। बुनियाद लेवल वन की परीक्षा के लिए जिले में 2752 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। इसमें 2235 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
नारनौल ब्लॉक में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महेंद्रगढ़ ब्लॉक में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अटेली ब्लॉक में राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कनीना ब्लॉक में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और नांगल चौधरी में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा आयोजित की गई।
परीक्षा के लिए विद्यार्थी 9 बजे से ही केंद्र पर पहुंचने शुरू हो गए। परीक्षा समय सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने ओएमआर शीट में अपने उत्तर दर्ज किए। बुनियाद परीक्षा के तहत प्रश्न पत्र में 50 प्रश्न विद्यार्थियों से पूछे गए थे और प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का था। परीक्षा के बाद केंद्र से आने वाले बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। किसी विद्यार्थी ने प्रश्न पत्र को सरल तो किसी ने कठिन बताया। विद्यार्थियों ने बताया कि यह परीक्षा उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। साथ ही जीवन में लक्ष्य प्राप्ति और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरक साबित होगी।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद
विज्ञापन