{"_id":"66146b4f6a9f6236b0011617","slug":"2200-quintals-of-wheat-reached-asauda-and-bahadurgarh-mandi-not-purchased-narnol-news-c-200-1-bgh1002-106676-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आसौदा और बहादुरगढ़ मंडी में पहुंचा 2200 क्विंटल गेहूं, खरीद नहीं हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आसौदा और बहादुरगढ़ मंडी में पहुंचा 2200 क्विंटल गेहूं, खरीद नहीं हुई
Tue, 09 Apr 2024 03:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सोमवार को बहादुरगढ़ और आसौदा अनाज मंडी में कई गांवों के किसान लगभग 2200 क्विंटर गेहूं बिक्री के लिए लेकर पहुंचे, लेकिन खरीद शुरू नहीं हो पाई। मंगलवार को खरीद शुरू होगी। गेहूं की सरकारी खरीद खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा की जाएगी।
सोमवार को बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 799 क्विंटल सरसों की फसल किसान लेकर पहुंचे। जिसकी खरीद शाम तक जारी रही। सरसों का उठान भी दिन भर चलता रहा। बहादुरगढ़ मंडी में अब तक 372 किसानों की 5 हजार 86 क्विंटल फसल खरीदी गई है। इसमें से 300 किसानों की खरीदी गई फसल का भुगतान किया जा चुका है। कुल 2 करोड़ 87 लाख 40 हजार 420 रुपये का भुगतान किया गया है। सोमवार को बहादुरगढ़ के गांव बराही, बीरबकताबाद, बामनौली, जसौर खेड़ी के अलावा अन्य कई गांवों से किसान बहादुरगढ़ और आसौदा मंडी में गेहूं की फसल लेकर पहुंचे। बहादुरगढ़ मंडी में जहां 419.45 क्विंटल गेहूं आया। आसौदा अनाज मंडी में गेहूं की ढेरिया लग गई। किसान 1777 क्विंटल गेहूं लेकर मंडी में आए। बहादुरगढ़ मंडी में किसानों के 4 गेट पास काटे गए। जबकि आसौदा में 26 किसानों के गेट पास काटे गए।
अब आढ़ती करेंगे सरसों की खरीद
बहादुरगढ़ मंडी में पहुंचने वाली सरसों की फसल की खरीद आढ़तियों द्वारा की जाएगी। इसके बाद हैफेड को फसल दी जाएगी। इसी के चलते सोमवार को दोपहर के समय बहादुरगढ़ मंडी में सरसों की सरकारी खरीद देरी से शुरू हो पाई। इससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंडी में गांव बराही से सरसों की फसल लेकर पहुंचे किसान राजेंद्र ने बताया कि सोमवार को खरीद देरी से हो पाई। पहले जहां दी कॉपरेटिव सोसायटी सरसों की खरीद कर रही थी। अब आढ़तियों द्वारा खरीदकर हैफेड को दी जाएगी। बहादुरगढ़ मंडी में 30-35 सरकारी आढ़ती हैं।
विज्ञापन
मंडी में गेहूं पहुंचना शुरू हो गया है। बहादुरगढ़ और आसौदा में गेहूं की खरीद की जाएगी। सोमवार को दोनों स्थानों पर 2200 क्विंटल के आसपास गेहूं लेकर किसान पहुंचे। मंगलवार को गेहूं खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा खरीदा जाएगा।
-अंजू दलाल, सचिव, मार्केट कमेटी, बहादुरगढ़।