{"_id":"690e32d0ced5ae0aac05b176","slug":"22-tola-gold-and-800-grams-silver-were-stolen-narnol-news-c-203-1-sroh1010-121502-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 22 तोला सोना और 800 ग्राम चांदी चोरी हुई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 22 तोला सोना और 800 ग्राम चांदी चोरी हुई थी
Fri, 07 Nov 2025 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:84- शहर थाने में खड़े मोहल्ला खटीकान के लोग--स्रोत- मोहल्लावासी
महेंद्रगढ़। मोहल्ला खटीकान में महिला के घर चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को पीड़ित परिवार व मोहल्लावासियों ने शहर थाना में पहुंचकर डीएसपी के समक्ष ही पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिया।
पीड़ित परिवार ने डीएसपी दिनेश कुमार के समक्ष कहा कि 24 सितंबर को उनके मकान से 20 से 22 तोले सोना व 800 ग्राम चांदी की चोरी हुई है लेकिन पुलिस द्वारा 432 ग्राम चांदी बरामद की है। पुलिस की ओर से जो गहनें बरामद किए हैं वह आर्टिफिशियल हैं जबकि उनके सोने के गहने चोरी हुए थे।
डीएसपी दिनेश कुमार ने इस मामले में पुन: जांच कराने तथा चोरी हुए गहनों की बरामदगी का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में एक सप्ताह के समय में दौबारा से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
इस मामले में पीड़ित महिला माया देवी ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए चोरी हुए सोने-चांदी के असली गहने बरामद करने की मांग उठाई है। महिला का आरोप है कि पुलिस की ओर से बरामद की गई नकली ज्वेलरी है। पुलिस ने आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया और बरामदगी का दावा किया जा रहा है लेकिन बरामदगी असली गहनों की बजाए नकली की हुई है।
इंसेट- यह हुई है पुलिस की ओर से कार्रवाई
बता दें कि इस मामले में पुलिस ने 30 अक्टूबर को आरोपी मोहित, आदित्य व 31 अक्टूबर को आरोपी हेमंत को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ में चोरी का सामान बेचने का खुलासा हुआ। 15 हजार की नकदी बरामद की थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक नवंबर को पंजाब के तलवंडी साबौ (जिला मानसा) से कुलविंदर को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने चांदी और 20 हजार रुपये बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस ने दो चांदी के कड़े और अन्य आर्टिफिशियल गहने भी बरामद किए हैं।
-- -- -- -- -- -- --
- वर्जन:
चोरी के मामले में कुछ लोगों ने मुलाकात की थी। उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है। इस मामले की दोबारा गहनता से जांच कराई जाएगी। चोरी हुए सामान की बरामदगी की जाएगी।
-- - दिनेश कुमार, डीएसपी कनीना।