फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   22 students took admission in ITI on holiday.

Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई में अवकाश के दिन 22 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

Sun, 21 Jul 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 21 Jul 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
22 students took admission in ITI on holiday.
फोटो संख्या:59- राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में दा​खिला लेता विद्यार्थी--संवा
महेंद्रगढ़। आईटीआई में चल रही दाखिला प्रक्रिया के तहत रविवार को अवकाश के बाद भी संस्थान में दाखिला प्रक्रिया की गई। शनिवार व रविवार को पोर्टल धीमी गति से चलने के कारण महेंद्रगढ़ आईटीआई में 22 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। सोमवार को दाखिला लेने का अंतिम दिन रहेगा। 23 जुलाई तक फीस जमा करवाई जा सकेगी। अब तक 232 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं और 436 सीट अभी भी रिक्त हैं।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि पहली व द्वितीय चरण की मेरिट सूची के बाद तीसरी मेरिट सूची जारी की गई। तीसरी मेरिट सूची के आधार पर शनिवार व रविवार को अवकाश होने के बाद भी दाखिला प्रक्रिया की गई। दो दिन पोर्टल धीमी गति चलने के कारण रविवार को 22 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को दाखिला लेने का अंतिम दिन रहेगा व 23 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं। 24 जुलाई को पोर्टल पर रिक्त सीट दर्शाई जाएंगी। 24 से 26 जुलाई तक विद्यार्थी पोर्टल पर अपने आवेदन को सही करवा सकता है। 30 जुलाई को चौथे चरण की मेरिट सूची जारी की जाएगी। 30 जुलाई से 5 अगस्त तक दस्तावेजों की जांच होगी। 6 अगस्त तक फीस जमा करवाने की अंतिम दिन रहेगा। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियाें को अपनी मनपसंद की ट्रेड नहीं मिलने के कारण दूसरी संस्थानों में दाखिला ले रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। विद्यार्थी परेशान न हो जिन दाखिला पहली व दूसरी सूची में स्थान नहीं मिल पाया है अभी चौथी चरण सूची और जारी की जाएगी। अगर किसी विद्यार्थी को परेशानी हो रही है तो वह संस्थान में आकर सहायता ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed