{"_id":"5cba1861bdec22147163ce4f","slug":"21555699809-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा शिक्षा विभाग का सर्वर डाउन, परिजन नहीं देख पाए ऑन लाइन रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा शिक्षा विभाग का सर्वर डाउन, परिजन नहीं देख पाए ऑन लाइन रिजल्ट
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा शिक्षा विभाग का सर्वर डाउन होने के चलते 134ए का परीक्षा परिणाम जारी नहीं हुआ है। ऑनलाइन जारी होने वाले परीक्षा परिणाम सर्वर डाउन होने के चलते परिजन नहीं देख पाए। परिजन परीक्षा परिणाम जानने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का चक्कर लगाते रहे। खंड कार्यालय के कर्मचारी उनको सर्वर डाउन होने बता रहे थे और शाम तक परिणाम जारी होने की बात कह रहे थे। शाम चार बजे आने के लिए बोल रहे थे। सर्वर डाउन होने के चलते अभी तक स्कूल अलॉट नहीं किए जा सके हैं। शिक्षा विभाग की ओर से वीरवार को रिजल्ट हरियाणा शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया था। शुक्रवार को उनके स्कूल अलॉट किए जाने थे।
बता दें कि नियम 134 ए के तहत 14 अप्रैल को मॉडल संस्कृति स्कूल में परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में महेंद्रगढ़ खंड के लगभग 2000 सीटों के लिए 583 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 91 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे थे। 492 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। शिक्षा विभाग की ओर से 18 अप्रैल को परीक्षा परिणाम जारी करना था, लेकिन बाद उच्च अधिकारियों ने ऑनलाइन रिजल्ट जारी करने के आदेश दे दिए थे, जिस कारण रिजल्ट कार्यालय के बाहर चस्पा करने के लिए रोक दिया था। 19 अप्रैल को चंडीगढ़ से बच्चों के स्कूल अलॉट होने थे। लेकिन दो दिन से सर्वर डाउन होने की वजह से ऑनलाइन परीक्षा परिणाम नहीं दिखाया जा रहा। इसको लेकर परिजन खंड कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
बोले अभिभावक
मेरे बच्चे सातवीं और आठवीं में पढ़ते हैं। दोनों ही बच्चों ने नियम 134ए के तहत परीक्षा दी थी। 18 अप्रैल का परिणाम जारी होना था, जो अभी तक नहीं हो पाया है। वीरवार से हम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
- हरीश कुमार।
मेरे पोते नियम 134 ए के तहत परीक्षा दी थी। वह छठी कक्षा में पढ़ता है। उसका परीक्षा परिणाम देखने के लिए आया था। कार्यालय के अंदर कर्मचारी सर्वर डाउन होने की बात कह रहे हैं। शाम तक खुलने की उम्मीद बताई जा रही है।
- कृष्ण कुमार।
मेरी लड़की छटी कक्षा में पढ़ती है। दो दिन हो गए रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किया। वीरवार की शाम को आया तो भी जारी नहीं किया, आज सुबह 11 बजे आया तो भी जारी नहीं किया गया है। अब शाम का नाम ले रहे हैं। काम छोड़कर चक्कर लगाने का मजबूर है।
- देशराज, झगड़ौली।
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से रिजल्ट जारी नहीं किया जा रहा। कल ऑनलाइन रिजल्ट जारी होने की बात कह रहे थे और स्कूल भी ऑनलाइन मिलने थे, लेकिन न तो रिजल्ट जारी हुआ है और न स्कूल अलॉट हुुआ है। रिजल्ट देरी की वजह विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।
- जितेंद्र सिंह, झगड़ौली
शुक्रवार को सर्वर डाउन चल रहा था। सर्वर डाउन के कारण आधे रिजल्ट ही अपलोड हो पा रहे हैं। अब सोमवार को रिजल्ट ऑनलाइन होगा और चंडीगढ़ से स्कूल भी अलॉट किए जाएंगे।
- राजेंद्र प्रसाद कौशिक, खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्रगढ़।