फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   महेंद्रगढ़ सम्मान संघर्ष समिति ने लिया फैसला, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष

महेंद्रगढ़ सम्मान संघर्ष समिति ने लिया फैसला, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष

Tue, 26 Feb 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ सम्मान संघर्ष समिति ने लिया फैसला, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। राव तुलाराम चौक पर महेंद्रगढ़ सम्मान संघर्ष समिति का धरना सोमवार को चौथ दिन सरताज जनसेवा ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव के नेतृत्व में जारी रहा। समिति ने फैसला लिया कि जब तक जिला मुख्यालय की मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
कुलदीप यादव ने कहा कि दशकों से महेंद्रगढ़ राजनीतिक द्वेष के कारण पिछड़ता रहा। राजनेताओं ने सिर्फ अपना फायदा देखा। कद्दावर नेताओं ने दशकों तक सरकार में अहम ओहदे पर रहने के बाद भी महेंद्रगढ़ के लिए आवाज बुुलंद नहीं की। विकसित हरियाणा में महेंद्रगढ़ मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं शून्य है। पूर्व विधायक राव दान सिंह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के नजदीकी थे। दस साल राज किया लेकिन महेंद्रगढ़ को उनका हक नहीं दिला सके। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा मुख्यमंत्री से लेकर प्रधान मंत्री तक के नजदीकी हैं। उन्होंने इस मुददे को कभी विधानसभा में नहीं उठाया। अब महेंद्रगढ़ का युवा जाग चुका है। अपने हक लेकर रहेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर बाबूलाल महायच, राव विक्रम माजरा, अजय सीगड़ा, संजय राव रिवासा, सुमेर चेयरमैन भगड़ाना, सुरेंद्र, नरेश खातोद, दिनेश सोनी झगड़ौली, नरेश खातोद, अजीत देवराली, शंकर लावन, नीरज, अजमेर भगड़ाना, प्रवीण खातोद, दिलावर माजरा, परबित, कुलदीप जांगड़ा माजरा, तरंग भगड़ाना, योगेश लावन, शेर सिंह बुचौली, कुलवंत उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed