फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   गूगामेड़ी जाने के लिए महेंद्रगढ़ से सीधी ट्रेन का तोहफा

गूगामेड़ी जाने के लिए महेंद्रगढ़ से सीधी ट्रेन का तोहफा

Thu, 14 Feb 2019 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
गूगामेड़ी जाने के लिए महेंद्रगढ़ से सीधी ट्रेन का तोहफा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ शहर से श्री गंगानगर के लिए सीधी गाड़ी मिली है। जल्द ही इस गाड़ी के शुरू होने की तारीख मिलेगी। गाड़ी नंबर 54011-12 तिलक ब्रिज से वाया महेंद्रगढ़ श्री गंगानगर तक चलेगी, जिससे गूगामेड़ी जाने वाले श्रद्धालुुओं को फायदा मिलेगा।
दैनिक रेल यात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटौदा ने बताया कि श्री गंगानगर राजस्थान के लिए सीधी गाड़ी मांग लंबे समय से मांग की जा रही थी। इसके लिए रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड, सांसद सहित अन्य गणमान्यों से अनुरोध किया था। रेलवे की ओर से इस गाड़ी को मंजूर कर लिया गया है। 28 जनवरी को इस गाड़ी को चालू करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस गाड़ी में कुल 22 डिब्बे होंगे। जिसमें चार रिजर्वेशन वाले डिब्बे रहेंगे। यह गाड़ी रोजाना तिलक ब्रिज दिल्ली से रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ होते हुए गंगानगर जाएगी। रात को वापस इसी रास्ते से होते हुए दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन

महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटौदा ने बताया कि 10 फरवरी को महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने सादलपुर में रेल राज्यमंत्री से मिलकर मांगपत्र सौंपा था। जिसमें गंगानगर से सादलपुर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी होते हुए एक नई इंटरसिटी गाड़ी शुरू करने की मांग की थी। जल्द ही इस गाड़ी को शुरू करने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावित टाइम शेडयूल
गंगानगर की ओर जाने के लिए----
तिलक ब्रिज रेवाड़ी महेंद्रगढ़ सादलपुर हनुमानगढ़ श्रीगंगानगर
शाम 5.45 9.00 10.00 1.00 प्रात:4.30 6.25

दिल्ली की ओर जाने के लिए
श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ सादलपुर महेंद्रगढ़ रेवाड़ी तिलकब्रिज
रात 8.45 9.20 02.40 प्रात: 4.33 6.05 9.10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed