फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नपा चेयरपर्सन के पार्षद पति सुरेंद्र बंटी के खिलाफ वाल्मीकि समाज ने की बैठक

नपा चेयरपर्सन के पार्षद पति सुरेंद्र बंटी के खिलाफ वाल्मीकि समाज ने की बैठक

Sun, 07 Oct 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
नपा चेयरपर्सन के पार्षद पति सुरेंद्र बंटी के खिलाफ वाल्मीकि समाज ने की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। नगरपालिका चेयरपर्सन रीना बंटी के पार्षद पति की एससी/एसटी मामले में मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। रविवार को वाल्मीकि समाज ने मोहल्ले के वाल्मीकि मंदिर में पार्षद सुरेंद्र बंटी के खिलाफ बैठक की। बैठक में समाज के सभी लोगों ने श्रीचंद वाल्मीकि के साथ खड़े होने का आश्वासन दिया। इसके बाद सुरेंद्र बंटी की गिरफ्तारी को लेकर समाज के लोगों ने प्रदर्शन भी किया। उनका प्रदर्शन 11 हट्टा बाजार, आजाद चौक, शॉपिंग कॉम्प्लैक्स होते हुए सदर थाने में पहुंचे। इस दौरान वो थाना प्रभारी कैलाश चंद सोनी से मिलकर उक्त पार्षद गिरफ्तारी की मांग की। एसएचओ कैलाश चंद ने वाल्मीकि समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि उनके मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जगदीश, सुभाष, अशोक, सुंदरलाल, विष्णु, विक्रम, बालकिशन, संजय, प्रकाश, नरेंद्र खन्ना, ब्रह्मनंद आदि वाल्मीकि समाज के लोग मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर महापंचायत में गवाही देने वाले संदीप ने श्रीचंद एवं उसके पुत्र राजेंद्र पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। संदीप ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी में दी है। वहीं एक शिकायत पुलिस अध्यक्ष विनोद कुमार को मेल कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही महापंचायत के अध्यक्ष वेदपाल पूर्व बीईओ को भी शिकायत की कॉपी दी है।
विज्ञापन


संदीप शराब पीकर वाल्मीकि समाज की पंचायत में आया था और वहां हुड़दंग करने लगा। समाज के लोगों ने उसको बाहर निकाल दिया था। संदीप को साजिश के तहत मेरे खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। मैंने उसको किसी प्रकार की धमकी नहीं दी। मुझ पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। इसकी गवाह पूरी वाल्मीकि समाज की पंचायत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-श्रीचंद वाल्मीकि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed