फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   महेंद्रगढ़ में सावन की पहली बारिश हुई झमाझम्र,

महेंद्रगढ़ में सावन की पहली बारिश हुई झमाझम्र,

Wed, 08 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में सावन की पहली बारिश हुई झमाझम्र,
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। क्षेत्र में मंगलवार को डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई। सावन की इस पहली बारिश ने नगर पालिका प्रशासन की बरसाती पानी निकासी की पोल खोलकर रख दी। बारिश के कारण शहर के मुख्य बाजारों और नीचले इलाकों से बरसाती पानी भर गया। जगह-जगह पानी भर जाने से कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल और नगरपालिका कार्यालय में पानी भर गया। शहर में मंगलवार को तीन बजे तक 25 एमएम बारिश हुई।
मंगलवार को मौसम ने यू टर्न लिया। सुबह आम दिनों की तरह सूर्यदेव अपनी पूरी चमक के साथ निकले। कुछ समय पश्चात आकाश में अचानक बादल छा गए। इसके बाद लगभग पौने 12 बजे तेज बारिश शुरू हुई, जोकि सवा एक बजे तक जारी रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इससे शहर के निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। इसके बाद बरसात का क्रम रुक-रुक कर तीन बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन


इन स्थानों पर भरा दो से ढाई फुट पानी
डेढ़ घंटे हुई तेज बारिश से शहर के मुख्य बाजारों और निचले इलाकों से बरसाती पानी भर गया। खासकर शहर के विश्वकर्मा चौक, बालाजी चौक, सिनेमा रोड, रेलवे रोड, मेन बाजार, मोहल्ला खटीकान, वाल्मीकि, शॉपिंग कॉम्पलेक्स के सामने, राज गार्डन मैरिज पैलेस के पास दो से ढाई फीट तक पानी जमा रहा। इससे बाजार में आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अतिरिक्त महेंद्रगढ़-दादरी स्टेट हाईवे पर फ्लाई ओवर से पहले व महेंद्रगढ़ नारनौल रोड पर सतनाली चौक के पास भी एक से दो फीट पानी जमा हो गया। इससे मार्ग पर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में भरा पानी
दिन के समय एक घंटे हुई 20 एमएम बरसात के कारण सरकारी कार्यालयों में भी पानी जमा हो गया। उप नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग की हालत खस्ता होने के कारण पानी टपक रहा था जिससे अस्पताल की गैलरी में पानी जमा हो गया था। इसके अलावा ओपीडी चिकित्सक रूम, रूम न. पांच, ड्रग्स स्टोर, लैब की ओर जाने वाली गैलरी में भी पानी जमा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed