फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मुसीबत के बने अंडरपास, लोग हो रहे हताश

मुसीबत के बने अंडरपास, लोग हो रहे हताश

Fri, 29 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मुसीबत के बने अंडरपास, लोग हो रहे हताश
बारिश होते ही शहर के अंडरपास बने तालाब, पानी निकासी की नहीं कोई व्यवस्था
विज्ञापन

देवेंद्र यादव
नारनौल। हाल ही में शहर और रेलवे फाटकों को हटा कर बनाए गए अंडरपास पहली ही बारिश नहीं झेल पाये। तकनीकी खामियों से बने इन अंडरपासों में पानी जमा हो गया है। जिससे इन अंडरपास को पार करने में लोगों को काफी परेशानी करनी पड़ रही है। दो दिन तक शहर में हुई बारिश से अंडरपासों में पानी जमा हो गया है। ऐसे में अगर तेज बारिश होगी तो इन अंडरपासों को पार करना लोगों के लिए बहुत मुश्किल हो जाएगा।
सरकार द्वारा दिल्ली से मुंबई तक वेस्टर्न डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत डबल रेलवे लाइन डालने का काम किया जा रहा है, जो लगभग फूलेरा तक पूरा हो गया है। इन रेल लाइनों पर लगातार माल गाड़ी नान स्टाप दौड़ेंगी। जिसके कारण यहां फाटकों को हटा दिया गया है। रेलवे फाटकों की जगह यहां अंडरपास व ओवरब्रिज बनाने का काम किया जा रहा है। इसके तहत हाल ही में नीरपुर-बहरोड़ रोड पर व निजामपुर में ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू किया गया था। वहीं शहर व गांवों के जोड़ने वाले रास्तों पर रेलवे द्वारा अंडरपास बनाए गए हैं। इन अंडरपासों को एलएंडटी कंपनी द्वारा बनाया गया है। इन अंडरपासों के निर्माण रेलवे लाइनों के नीचे से किया गया है। ऐसे में इनमें पानी जमा होना स्वाभाविक था, इसके लिए इनमें रिचार्ज बोर लगाने थे लेकिन नहीं लगाए गए। इसके कारण इन अंडरपासों में हल्की सी बारिश होते ही पानी जमा हो गया।
विज्ञापन


कहां-कहां बने हैं अंडरपास
शहर में पटीकरा नदी, नई मंडी में पीएनबी के पीछे, बहरोड रोड, सीआईए रोड, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पास तथा पालीटेक्निक कालेज के पास अंडर पास बनाए गए हैं। इन सभी अंडरपासों में अब पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहरोड रोड पर लोगों ने किया था विरोध
बहरोड रोड पर बन रहे अंडरपास का लोगों ने करीब एक माह पहले ही विरोध किया था। जिसके चलते लोगों ने यहां काम रुकवा दिया था। विरोध होने के बाद से यहां पर अंडर पास का निर्माण अटका पड़ा है। यहां के लोगों का कहना है कि यहां ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना चाहिए। यहां के दया वशिष्ठ, मुकेश कुमार, राजेंद्र, जयपाल आदि ने बताया कि इन अंडरपासों की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश में ही यह हाल है तो तेज बारिश में क्या होगा। ऐसे में इन अंडरपासों को बंद कर यहां पर दुबारा फाटक खोल देने चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

इन अंडरपासों का निर्माण निर्धारित मापदंड के अनुसार ही कराया गया है। जहां पर पानी भरा है, वहां पर पंप की सहायता से पानी निकाला जा रहा है। जल्द ही इस समस्या से निजात मिल जाएगी।

साहिब दयाल सिंह, एडमिशट्रेटिव, एलएंडटी कंपनी
सभी अंडरपासों के निर्माण अभी ही हुआ है। यहां पर पानी निकालने के लिए रिचार्ज बोर लगाए जाएंगे, ताकि पानी न भरे। नए होने के कारण थोड़ी परेशानी हो रही है। आगे कोई परेशानी नहीं होगी।
-सुरेश कुमार, इंजीनियर, एलएंडटी कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed