{"_id":"5b3677e74f1c1bf67a8b7cce","slug":"21530296295-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की किसी भी गौशाला में गायों को भूख-प्यास से मरने नहीं देगी बीजेपी सरकार-रामबिलास शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की किसी भी गौशाला में गायों को भूख-प्यास से मरने नहीं देगी बीजेपी सरकार-रामबिलास शर्मा
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी गोशाला में गायों को भूख-प्यास से मरने नहीं दिया जाएगा: शिक्षा मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि प्रदेश की किसी भी गोशाला में गायों को भूख-प्यास से नहीं मरने दिया जाएगा। गोशाला धोलपोश आश्रम में लगे बोरवेल से वार्ड नंबर 8, 9 व 10 के लोगों की पेयजल की मांग को भी पूरा किया जाएगा।
धोलपोश आश्रम महेंद्रगढ़ में शुक्रवार को गोशाला पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने घर में अच्छी नस्ल की गाय जरूर पालें। किसी भी गाय को सड़कों पर खुला ना छोड़ें। गोधन का पूरा सम्मान करें क्योंकि जिस घर में गाय होती हैं वहां देवी-देवताओं का निवास होता है। घर में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोधन को पूरा सम्मान दे रही है तथा प्रदेश की प्रत्येक गौशाला में चारा-पानी की व्यवस्था करवाने के लिए सदैव तैयार रहती है तथा इसके लिए अनुदान दिया जाता है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने श्री गोशाला धोलपोश आश्रम को 11 लाख रुपये का अनुदान गायों के चारे आदि के प्रबंध के लिए देने की घोषणा की।
इस मौके पर सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले चार वर्षों के दौरान देश को एक नई दिशा व दशा देकर विश्व स्तर पर एक अनूठी पहचान देते हुए हर वर्ग के हितों का पूरा ध्यान रख कर खुशहाली की ओर अग्रसर किया है। इस मौके पर आश्रम के संरक्षक एवं हरियाणा गोसेवा आयोग के सदस्य दयाशंकर तिवाड़ी, प्रधान रिसाल सिंह, सचिव रवि तिवाड़ी आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने अपने पैतृक निवास राठीवास तथा महेंद्रगढ़ स्थित जयराम सदन में लोगों की समस्याएं सुन कर समाधान किया।