फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   लूटपाट व डकैती के अपराधियों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो होगा आंदोलन: नरेश यादव

लूटपाट व डकैती के अपराधियों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो होगा आंदोलन: नरेश यादव

Thu, 12 Apr 2018 11:38 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट व डकैती के अपराधियों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो होगा आंदोलन: नरेश यादव
लूटपाट व डकैती के अपराधियों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो होगा आंदोलन : नरेश
विज्ञापन

मंडी अटेली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक नरेश यादव ने हरियाणा पुलिस के महानिदेशक से मांग की है कि वह स्वयं इस क्षेत्र का निरीक्षण करके पुलिस कर्मचारियों की संख्या व सरकारी वाहनों की कमी को पूरा करें। जिससे क्षेत्र की जनता जो भयभीत है वो सुख शांति से अपना जीवन व्यतीत कर सकें।

यादव वीरवार को अटेली बहरोड़ मार्ग पर स्थित कांटी बस स्टैंड पर लोगों से बातचीत करते हुए लगातार क्षेत्र में हो रही चोरी, डकैती व लूटपाट पर चिंता व्यक्त की। यादव ने कहा कि 7 अगस्त 2016 की मध्य रात्रि को एक किसान के ट्यूबवेल पर ताबड़ तोड़ गोलियां चली। जिसमें एक नौजवान युवक मनोज व उसकी माता सविता देवी गंभीर रूप से घायल हुए। यह घटना भी डीजीपी के निवास की सीमा से सटी हुई है। इसके बाद प्राचीन मंदिर बाघोत धाम से भी लुटेरों ने हथियार के बल पर महंत को पीटकर तथा शिवलिंग पर विराजमान सोने के सर्प को ले गए थे। जिसका आज तक कोई सुराग नहीं लगा है। यादव ने कहा कि अगर अविलंब इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। यादव ने भी यह भी मांग की है कि सरकार एसआईटी घोषित करके क्षेत्र की चोरियों को बरामद करने का कार्य करे ताकि यहां के लोग अमन चैन से रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed