{"_id":"59c169b44f1c1b7d688b57de","slug":"21505847732-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक-परिचालकों को दी सुरक्षा की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक-परिचालकों को दी सुरक्षा की जानकारी
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक-परिचालकों को दी सुरक्षा की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। माता मरियम जन सेवा विद्यालय नसीबपुर में मंगलवार को सड़क सुरक्षा एवं बाल सुरक्षा पर कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि शिक्षाविद् संजय शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रैफिक पुलिस प्रभारी एसआई सुरेश कुमार ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और प्रार्थना के साथ हुई। इस दौरान स्कूल के चालक, परिचालकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ ही शिक्षकों को सड़क सुरक्षा और बाल सुरक्षा की जानकारी दी गई। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि सभी कर्मचारियों को ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। इससे दुर्घटना होने की संभावना नहीं रहती। इस दौरान अध्यापिकाओं ने सड़क सुरक्षा और बाल सुरक्षा से संबंधित अपने प्रश्न पूछे। इसका ट्रैफिक प्रभारी ने जवाब दिया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्र्रिसिपल फादर माइकल ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। स्कूल की मुख्य अध्यापिका सिस्टर अजया ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।