{"_id":"59b8321a4f1c1bf87f8b651a","slug":"21505243674-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडर्न स्कूल के छात्र अजय ने स्टेट स्तर पर जीता मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडर्न स्कूल के छात्र अजय ने स्टेट स्तर पर जीता मेडल
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। पानीपत में आयोजित 32वीं सब जूनियर स्टेट ओपन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ के छात्र अजय पुत्र शमशेर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया है। मंगलवार को छात्र के स्कूल पहुंचने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
जिला मुक्केबाजी संघ के सचिव जयसिंह सोहढ़ी और कोच गुलशन पांचाल ने संयुक्त रूप से बताया कि सात से 11 सितंबर को पानीपत में पांच दिवसीय 32वीं सब जूनियर स्टेट ओपन बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई थी। इसमें स्टेट के सभी जिलों से सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें अजय ने 42 से 44 किलोभार वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। प्रतिभागी को सम्मानित करे हुए संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि स्टेट स्तर पर उपलब्धि प्राप्त करना गौरव की बात है। संस्था के डायरेक्टर हुक्मसिंह तंवर ने अजय को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल प्रदीप कुमार तंवर, राजेंद्र शर्मा, जगबीर सिंह लाम्बा, जिले सिंह, प्रिंस, इंद्रपाल, वीरेंद्र, भूपेंद्र सैनी, सतीश वर्मा, सत्यवान वंदना, राखी, शर्मिला, नीतू आदि उपस्थित थे।