फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   आयुर्वेद विभाग के पार्ट टाइम कर्मियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

आयुर्वेद विभाग के पार्ट टाइम कर्मियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

Tue, 05 Sep 2017 01:16 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
आयुर्वेद विभाग के पार्ट टाइम कर्मियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
आयुर्वेद विभाग के पार्ट टाइम कर्मियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के नेतृत्व में आयुर्वेद विभाग के कार्यरत पार्ट टाइम कर्मचारियों ने सोमवार से लघु सचिवालय में अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया। वे पिछले साल की अपेक्षा इस बार कम वेतन का विरोध कर रहे हैं। धरना कर्मचारी यूनियन के प्रधान मनोज कुमार की अध्यक्षता में दिया गया। धरने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान गुलजारी लाल, जिला प्रधान मास्टर धर्मेंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुजान यादव, केंद्रीय कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

धरने को संबोधित करते मास्टर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि महंगाई के अनुसार कर्मचारियों का वेतन बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले में यह बात बिल्कुल विपरीत है। यहां के पार्ट टाइम को 1500 से 3000 हजार रुपये वेतन पिछले साल दिया गया। अब यह कम मिल रहा है। जो सरासर गलत है। यदि कर्मचारियों की इस समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो सर्व कर्मचारी संघ का एक-एक कार्यकर्ता सड़कों पर होगा। चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुजान यादव ने कहा कि इस समस्या को लेकर जिला कमेटी डीसी से अनेक बार मिल चुकी है, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ है। इसको लेकर कर्मचारियों में सरकार के प्रति गहरा रोष है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने वेतन से संबंधित समस्या का समाधान समय रहते नहीं किया तो इस आंदोलन को प्रदेश स्तर पर ले जाया जाएगा। इस अवसर पर कमलेश, संतरा, खामोश, ममता, मनोज, लक्ष्मी, राजपाल, अजय, सरजीत, रामनिवास, कृष्ण, सत्यनारायण, सुनील आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed