{"_id":"59a861f94f1c1b57738b4931","slug":"21504207353-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालीवाल के उद्घाटन मैच में बीए प्रथम की छात्राएं 20 प्वाइंटों से विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालीवाल के उद्घाटन मैच में बीए प्रथम की छात्राएं 20 प्वाइंटों से विजेता
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वालीबॉल मैच में बीए प्रथम की टीम बनी विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। चौधरी बैजनाथ गर्ल्स कालेज में वीरवार को वालीबॉल प्रतियोगिता हुई। विजेता छात्राओं को बीएड कॉलेज के संचालक मंदीप लांबा व मनोज जाखड़ ने पुरस्कार वितरित किए।
स्पोर्ट्स विंग के इंचार्ज डा. हरनाम सिंह ने बताया कि उद्घाटन मैच बीए प्रथम व बीए फाइनल की छात्राओं में हुआ। टॉस जीतने के बाद बीए प्रथम कक्षा को पहले सर्विस का अवसर मिला। फाइनल की छात्राएं शुरू से सुस्त दिखाई दी। जिसके चलते विरोधी टीम ने शुरूआती पांच मिनट में तीन प्वाइंट अर्जित कर लिए। इसके बाद संजू कुमारी व अनीता ने स्थिति को संभालने के प्रयास किए। उन्होंने शानदार सर्विस पिक शॉट से चार अंक हासिल करके स्कोर को बराबरी पर किया। लेकिन इसके बाद बीए प्रथम की छात्राएं अलर्ट हो गई। लंच तक उन्होंने विरोधी टीम को बांधकर रखा तथा 14 अंक जुटाकर अजेय बढ़त हासिल कर ली। अंतिम पांच मिनट में 6 प्वाइंट अर्जित करके 20 अंकों से मैच जीत लिया। इसके बाद कॉमर्स प्रथम वर्ष व साइंस द्वितीय वर्ष में फाइनल मुकाबला कराया गया। जिसमें कॉमर्स संकाय की छात्राएं 9 प्वाइंटों से विजेता रही। बीएड कालेज के संचालक ने विजेता टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कालेज स्टाफ व विभिन्न कक्षा की छात्राएं मौजूद रहीं।