{"_id":"59988d094f1c1b4d158b46ba","slug":"21503169801-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबॉल प्रतियोगिता में यदुवंशी की टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबॉल प्रतियोगिता में यदुवंशी की टीम रही विजेता
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वालीबॉल प्रतियोगिता में यदुवंशी की टीम रही विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शिक्षा विभाग की ओर से खेल स्टेडियम पाली में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 ब्वॉयज की वालीबॉल प्रतियोगिता में यदुवंशी नारनौल के खिलाड़ियों ने अटेली ब्लॉक की टीम को पराजित किया। कोच संदीप यादव ने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में नारनौल खंड से यदुवंशी नारनौल की टीम ने वालीबॉल के फाइनल मैच में अटेली खंड की टीम को 2-0 से हराकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। प्रतियोगिता में यदुवंशी नारनौल की अंडर-14 टीम के खिलाड़ी निखिल, साहिल, वैभव, अनीश, अनुज, आशीष, योगेश, तुषार, दीपक, अभिनव और मोहित ने विपक्षी टीम को पराजित किया। यह टीम अब राज्य स्तर पर होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेगी। विद्यालय पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। विद्यालय की निदेशिका सुरेश यादव और प्रिंसिपल सुभाष यादव ने विजेता खिलाड़ियों बधाई देते हुए उन्हें खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।