फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   हकेंविवि

हकेंविवि

Sat, 19 Aug 2017 01:09 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
हकेंविवि
पांच बाल वैज्ञानिक सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के नवप्रवर्तन प्रकोष्ठ की ओर से चयनित महेंद्रगढ़ के 5 बाल वैज्ञानिकों हरिकिशन, मंदीप, रोहित, जयवीर एवं राहुल वशिष्ठ को स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासन ने नारनौल स्थित राजकीय कार्यक्रम में सम्मानित किया। ये सम्मान मुख्य अतिथि मनीष ग्रोवर, सहकारिता मंत्री, हरियाणा सरकार की ओर से दिया गया।

नवप्रवर्तन प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. नवल किशोर ने बताया कि बाल वैज्ञानिकों की पहचान करने के इस कार्य की पूरी रूपरेखा एवं संयोजन विश्वविद्यालय के नवप्रवर्तक ऋषिपाल एवं सुनील अग्रवाल ने किया है। इन्होंने जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में जाकर ‘आइडिया प्रतियोगिता‘ के माध्यम से इन बाल वैज्ञानिकों का चयन किया। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. आर.सी. कुहाड़ ने बाल वैज्ञानिकों को द्वारा दिए गए विचारों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे नवप्रवर्तक हरियाणा में ही नहीं अपितु देश के विभिन्न राज्यों में भी शोध यात्राओं के माध्यम से तथा आइडिया कम्पीटिशन द्वारा बाल वैज्ञानिकों का चयन करके उन्हें प्रोत्साहन दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed