{"_id":"5995d28f4f1c1bec7e8b4568","slug":"21502990991-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में रितिका कौशिक प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में रितिका कौशिक प्रथम
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। रोटरी क्लब के तत्वावधान में वीरवार को मोहल्ला चौधरियान स्थित हरियाणा सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में अंतर विद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के करीब 10 विद्यालयों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में भाषण का विषय मेरा प्रिय स्वतंत्रता सेनानी था। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि सुरेंद्र चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। तत्पश्चात जूनियर व सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने अपने-अपने प्रिय स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में अपने विचार रखे।
प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सरस्वती स्कूल नसीबपुर की रितिक कौशिक ने पहला, सरस्वती बाल मंदिर पुल बाजार की अनुष्का ने दूसरा व हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की राखी भाटिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में सीएल स्कूल के कपिल ने प्रथम, एचपीएस स्कूल की नेहा चौधरी ने द्वितीय तथा हरियाणा स्कूल की प्रियंका सोनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में क्लब के प्रधान व विद्यालय डायरेक्टर हितेंद्र शर्मा विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर हितेंद्र मित्तल, विजय जिंदल, विवेक अग्रवाल, प्रवीण संघी, संजय गर्ग, विकास बंसल, संगीता शर्मा, रेखा रावत, सारिका गर्ग, सुचेता गोगिया, दीप्ति सचदेवा, रजनी गर्ग आदि मौजूद थे।