{"_id":"5995d28b4f1c1b11708b4677","slug":"21502990987-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीएस के खिलाडिय़ों का रहा सराहनीय प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीएस के खिलाडिय़ों का रहा सराहनीय प्रदर्शन
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में एचपीएस नारनौल की टीम ने लगभग सभी प्रतियोगिताओं स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्राचार्या निधि वर्मा ने बताया कि विद्यालय ने हर आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में स्कूल के विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाया। जिसमें कराटे टीम में सोनू, अर्पिता, मोनू, अर्चना, निशा, निधि, गोपाल व योगेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं ताइक्वाडों में ममता, मयंक, गौतम, मोहित, अंशु, सुजाता तथा अमन चौधरी आदि ने अपने-अपने आयु वर्ग मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जीत हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए अपना स्थान पक्का किया है। प्राचार्या ने बताया कि इसी प्रकार चैस प्रतियोगिता में मोनिका, सुरभी व अभिनव ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं टेबल टेनिस में हिमांशु, भूपेंद्र, प्रियांशु, नीतिश, हार्दिक, धु्रव, वासु अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय के निर्देशक पुष्करमल वर्मा, प्रशासिका संगीता गुप्ता व दिव्या सचदेवा ने सभी विजेताओं को बधाई दी।