{"_id":"597791ac4f1c1b43018b4632","slug":"21501008300-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सौंपेगी ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेटी सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सौंपेगी ज्ञापन
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। हरियाणा शिक्षा विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा अपनी मांगों को लेकर अगस्त और सितंबर में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों के समक्ष एक दिन का प्रदर्शन करेगा। जिला शिक्षा अधिकारियों को हरियाणा सरकार के नाम सौंपेगा ज्ञापन।
तालमेल कमेटी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों सुजान यादव मालड़ा और संदीप सांगवान ने संयुक्त रूप से बताया कि शिक्षा विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन और लिपिकों के संगठन हेमसा ने मिलकर शिक्षा विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी का गठन किया है। मई में दोनों संगठन अपनी-अपनी मांगों को लेकर शिक्षामंत्री के गृह क्षेत्र महेंद्रगढ़ में रैली कर चुके हैं। इसके बाद भी शिक्षामंत्री ने बातचीत का समय नहीं दिया है। अब दोनों संगठन एक मंच पर आ चुके है तथा मांग पत्र भी सांझा होगा। अपनी मांगों को लेकर जो भी आंदोलन होगा, उसमें दोनों संगठनों के कर्मचारी और पदाधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की 14 सूत्री मांगों को लेकर तीन अगस्त से 28 सितंबर तक हरियाणा की चारों कमिश्नरी में स्थिति जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों पर एक दिन का सांकेतिक धरना दिया जाएगा। इसके बाद ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने आंदोलन के बारे में बताया कि तीन अगस्त को सिरसा, चार को हिसार, नौ को फतेहाबाद, 11 को जींद, 17 को भिवानी, 18 पंचकूला, 22 को अंबाला, 24 को यमुनानगर, 25 को कुरुक्षेत्र, 29 को कैथल, पांच सितंबर को रेवाड़ी, सात को महेंद्रगढ़, आठ को गुड़गांव, 12 को पलवल, 14 को फरीदाबाद, 15 को मेवात, 19 को झज्जर, 20 को सोनीपत, 26 को रोहतक, 27 को पानीपत और 28 सितंबर को करनाल के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।