फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नि:शुल्क कोचिंग के लिए प्रवेश का एक और मौका

नि:शुल्क कोचिंग के लिए प्रवेश का एक और मौका

Wed, 26 Jul 2017 12:10 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
नि:शुल्क कोचिंग के लिए प्रवेश का एक और मौका
नि:शुल्क कोचिंग के लिए प्रवेश का एक और मौका
विज्ञापन

नारनौल। सरकार ने आईआईटी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) और एनईईटी (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) की प्रवेश परीक्षाओं के पहले चरण में करीब एक हजार बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग दिलाने का फैसला किया है। पहले चरण की कोचिंग के लिए बच्चों की चयन परीक्षा नौ जुलाई को हुई थी। जो बच्चे किसी कारणवश नौ जुलाई को प्रवेश परीक्षा देने से वंचित रह गए थे। उनको 30 जुलाई को परीक्षा देने का दौबारा मौका दिया जाएगा।

उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने बताया कि परीक्षा का स्थान सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल होगा और परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से 1 बजे तक होगा। चयन परीक्षा में 45 प्रश्न एप्टीट्यूट और रिजनिंग के तथा 15 प्रश्न विज्ञान एवं गणित विषय से संबंधित होंगे। सभी राजकीय विद्यालय एवं निजी विद्यालय के इच्छुक विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन दूरभाष नंबर 9728631014, 9468020413 पर अपना नाम, पिता का नाम, कक्षा एवं स्ट्रीम लिखकर एसएमएस के माध्यम से भेज सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थी परीक्षा के दिन सुबह 10 बजे अपनी फोटो एवं पहचान पत्र साथ लेकर आएं। उन्होंने बताया कि एससी एवं बीसी के विद्यार्थियों के माता पिता की आय 2 लाख 50 पचास हजार रुपए सालाना से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 30 सीटें जिसमें किसी भी जाति का विद्यार्थी हो सकता है उसमें कोई आय सीमा नहीं होगी। इनकी कक्षाएं 6 अगस्त से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed