फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   21 people put problems in front of the Deputy Commissioner, most were resolved on the spot

उपायुक्त के सामने 21 लोगों ने रखीं समस्याएं, अधिकांश का मौके पर ही कराया समाधान

Tue, 14 Dec 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
21 people put problems in front of the Deputy Commissioner, most were resolved on the spot
लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में लोगों की समस्या सुनते उपायुक्त अजय कुमार। संवाद - फोटो : Narnol
सरकार की योजनाओं और सेवाओं को तय समय में जनता तक पहुंचाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। अधिकारी नागरिकों की समस्याएं सुनें और उन्हें कानून के दायरे में रहते हुए तय समय पर पूरा करें। यह निर्देश उपायुक्त अजय कुमार ने महेंद्रगढ़ के प्रशासनिक भवन में लगाए कैंप कार्यालय में अधिकारियों को दिए। उपायुक्त के समक्ष मंगलवार को क्षेत्र के 21 लोगों ने विभिन्न समस्याएं रखीं। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राज्य सरकार के निर्देश पर महेंद्रगढ़ में हर मंगलवार को उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बिजली पानी से संबंधित अधीक्षक अभियंता लोगों की शिकायतें सुनते हैं। मंगलवार को उपायुक्त ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। इनमें मुख्य रूप से बिजली, कब्जे से संबंधित समस्याएं रही। मौके पर एसडीएम दिनेश, अल्प बचत विभाग से डीएसओ बिजेंद्र सिंह, सुनील गुप्ता सहायक कार्यालय समाज कल्याण विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से सुधा, डीसी रीडर राजेंद्र सिंह, रामपाल सिंह परिवाद लिपिक के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed