{"_id":"6737962d1ac23138320a6e44","slug":"21-meritorious-students-honored-narnol-news-c-203-1-sroh1010-113308-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 21 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 21 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Sat, 16 Nov 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 16 Nov 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:58- सतनाली में अंजली झुग्गी झोपड़ी पाठशाला में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थी को स
सतनाली। शिक्षा का दान सबसे बड़ा दान होता है। हमें शिक्षा से वंचित बच्चों के प्रोत्साहन के लिए सकारात्मक कदम उठाने चाहिए। यह बातें प्रयास एक कोशिश सामाजिक संगठन लोहारू के संस्थापक मास्टर पवन स्वामी ने कस्बे में संचालित अंजलि निशुल्क झुग्गी पाठशाला के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कही। इस मौके पर 21 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है।
सरला पाठशाला चिड़ावा की संचालिका अनिता पूनिया ने बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री भेंट करते हुए कहा कि कोई भी अलग काम जब किया जाता है तो अनेक प्रकार की समस्याएं आती हैं। लेकिन दृढ़ संकल्प से हर बाधाओं को पार किया जा सकता है। एक छोटी सी पहल ग्रामीण ट्रस्ट के अध्यक्ष नीरज सतनाली और अंजलि झुग्गी पाठशाला संचालिका अंजलि तंवर ने बताया कि पांच साल पहले स्लम बस्ती और झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले शिक्षा से वंचित वर्ग को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए निशुल्क पाठशाला की शुरुआत की थी। अब लगातार कक्षाएं लग रही है और बच्चों के अभिभावक भी सहयोग कर रहे हैं। इस मौके पर पतंजलि योग प्रचारक विजय सिंह, अनूप रिवासा, रवि वालिया, रविंद्र, जोनी शेखावत, प्रवीण, पवन, जतिन रोहिल्ला उपस्थित रहे।