फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पेंशन न मिलने पर नाराज बुजुर्गों ने एक घंटा जाम किया नांगल चौधरी-निजामपुर रोड

पेंशन न मिलने पर नाराज बुजुर्गों ने एक घंटा जाम किया नांगल चौधरी-निजामपुर रोड

Wed, 03 Apr 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
पेंशन न मिलने पर नाराज बुजुर्गों ने एक घंटा जाम किया नांगल चौधरी-निजामपुर रोड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नांगल चौधरी। पेंशन न मिलने पर नाराज बुजुर्गो ने मंगलवार की सुबह 10 बजे नांगल चौधरी-निजामपुर रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे बैंक मैनेजर और पुलिस ने उन्हें समझाकर करीब 11 बजे जाम को खुलवाया। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। मंगलवार की सुबह नांगल चौधरी स्थित द महेंद्रगढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक में करीब 30 बुजुर्ग पेंशन लेने आए थे। बुजुर्गों को लाईन में लगने के बावजूद पेंशन नहीं मिली तो आक्रोशित होकर सुबह 10 बजे नांगल चौधरी-निजामपुर रोड पर बैंक के सामने जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व बैंक अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बुजुर्गों को समझाया। आश्वासन पर बुजुर्गों व उनके परिजनों ने करीब एक घंटे में जाम खोला। इस दौरान रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बुजुर्ग रेवती, कमला, मीरा, बादामी, शांति, सोमवती व यादराम, लीलाराम व मूलचंद ने बताया कि पेंशन पहले गांवों में घर-घर दी जाती थी। जिस कारण से बुजुर्गों को बैक के चक्कर नहीं लगाने पड़ते थे। लेकिन अब पेंशन बैंकों द्वारा दी जा रही है। जिस कारण से बैंकवाले अपनी मनमर्जी करते है और बुजुर्गों को पेंशन के लिए बार-बार चक्कर लगवाते है। वे लोग बैंक में सुबह से शाम तक बैठे रहते हैं। बैंक कर्मी रुपये नहीं होने व दूसरे दिन आने की बात कहकर भेज देते हैं। दूसरे दिन भी लाइन में लगने के बावजूद पेंशन से वंचित रहते हैं। उन्होंने गांवों में घर-घर जाकर बुजुर्गों को बुढ़ापा पेंशन देने की प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

द महेंद्रगढ़ केंद्रीय सहकारी बैक नांगल चौधरी के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 31 मार्च शाम को बैंक में बुढ़ापा पेंशन डल गई थी, लेकिन क्लोजिंग का दिन होने के कारण एक अप्रैल को बैंक में कोई लेनदेन नहीं हुआ। मंगलवार सुबह बुढ़ापा पेंशन लेने के लिए बुजुर्ग आए थे। लेकिन सिस्टम नहीं चल रहा था। बुजुर्गों को दो से तीन घंटे इंतजार करने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि अलग-अलग गांवों की ब्रांचों में लगभग 2500 पेंशन खाता धारक है। जबकि नियम ये है कि जिस गांव में डाकघर है, उस गांव में बुढ़ापा पेंशन वितरण करेंगे। लेकिन, पांच गांवों की ब्रांच नांगल दर्गू के भी बुढ़ापा पेंशन खाताधारक इसी बैंक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुढ़ापा पेंशन के लिए लगा रहे चक्कर, समाधान नहीं
नारनौल। गांव भगड़ाना निवासी शुभराम यादव ने करीब 16 माह की बकाया वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने की शिकायत सीएम वडिंो में देने के बाद भी अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। सीएम विंडो में दी शिकायत में शुभराम ने बताया कि बुढ़ापा पेंशन के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर मार्च 2015 में आवेदन किया गया था। समाज कल्याण विभाग ने 25 मई 2016 को पेंशन की फाइल गुम होने के बारे में बताया। 23 जून को पेंशन को ऑनलाइन करने के बाद 28 जून 2016 को रसीद दी गई। 27 दिसंबर 2016 को समाज कल्याण विभाग ने वृद्धावस्था पेंशन आवेदन को स्वीकृति कर दी। दिसंबर 2016 से जुलाई 2017 तक की करीब 12800 रुपये बैंक में नहीं डाला गया। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed