फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पड़ाव मोहल्ला में गंदे पानी की आपूर्ति, लोग टैंकर मंगवाने को मजबूर

पड़ाव मोहल्ला में गंदे पानी की आपूर्ति, लोग टैंकर मंगवाने को मजबूर

Sat, 23 Mar 2019 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
पड़ाव मोहल्ला में गंदे पानी की आपूर्ति, लोग टैंकर मंगवाने को मजबूर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शहर के मोहल्ला पड़ाव में पुराने महिला कॉलेज के पास लोग पिछले पांच दिनों से दूषित पानी पीने के मजबूर है। लोग जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के तीन बार चक्कर लगा चुके है। दूषित पानी से बीमारी होने का भय सता रहा है। लोग बीमारी से बचाव के लिए पानी के कैंपर और टैंकर मंगवा रहे है।
रमेश, सुरेश एडवोकेट, दिनेश, सतीश शर्मा, डॉ. आलोक, अखिलेश, वैभव, गीता शर्मा, संतोष शर्मा, मंजु देवी, डॉ. अलका, डॉ. पूनम, नेहा शर्मा, डॉ. अनुष्का, अंश ने बताया कि पैसे देकर पानी का टैंकर मंगवा रहे है। विभाग की ओर से पानी का कोई टैंकर नहीं आ रहा। उन्होंने बताया कि 15 दिनों से बदबूदार और दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। आपूर्ति होने वाला पानी पीने योग्य नहीं है। विभाग के जेई, एसडीओ को भी दूषित पानी के बारे में तीन-चार पर शिकायत दे चुके हैं। उसके बाद भी समस्या का हल नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि दूषित पानी को बोतल में भरकर विभाग का दिखाया गया है। इसके प्रति भी विभाग गंभीर नहीं है। दूषित पानी की समस्या की हल नहीं हुआ तो लोग बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। पूरे एरिया में बीमारी फैलने का भय सता रहा है। 25 से 30 घरों में दूषित पानी आ रहा है।
विज्ञापन


अधिकारी नहीं कर रहे मदद
15 दिनों से दूषित पानी आ रहा है। तीन-चार बार विभाग को शिकायत कर चुके हैं। समस्या का हल नहीं हो रहा है। महामारी फैलने का भय सता रहा है।
- दिनेश कुमार, पड़ाव मोहल्ला निवासी।

मोहल्ले के 25-30 घरों में पानी दूषित पानी आ रहा है। दूषित पानी के कारण बीमारी बनने का भय बना रहता है। इसके बारे में विभाग को शिकायत भी दे चुके है।
- बिमला शर्मा, पड़ाव मोहल्ला निवासी।

दूषित पानी आने के कारण मजबूरी में पानी का टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। विभाग की ओर से कोई भी पानी का टैंकर नहीं आ रहा है। पैसे देकर पीने के पानी के लिए भी पानी के कैंपर मंगवा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मंजू देवी, पड़ाव मोहल्ला निवासी।

तीन-चार बार जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ और जेई को शिकायत दे चुके है। लेकिन समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। दूषित पानी से छोटे-छोटे बच्चे के बीमार होने की संभावना हो रही है।

- नेहा शर्मा, पड़ाव मोहल्ला निवासी।

वर्जन
कोई लीक कनेक्शन होने के कारण दिक्कत आ रही है। कुछ जगह लीकेज को जांच किया है। एक दो जगह लीकेज के कनेक्शन मिले थे। अभी समाधान नहीं हो पाया है। आज भी दो कर्मचारी भेजे थे। सोमवार तक पूर्ण समाधान का प्रयास करेंगे।
- अमित जैन, एसडीओ, पब्लिक हेल्थ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed