फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बादलों और हल्की बारिश से बदला मौसम, 5 तक ऐसा ही रहने के आसार

बादलों और हल्की बारिश से बदला मौसम, 5 तक ऐसा ही रहने के आसार

Sat, 02 Mar 2019 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
बादलों और हल्की बारिश से बदला मौसम, 5 तक ऐसा ही रहने के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को एक बार फिर से मौसम का अंदाज बदल गया। सुबह के समय हल्की बारिश आई। दिन भर आसमान में बादलों का आवागमन रहा। दोपहर के समय हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार पांच मार्च तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
इस बार 25 जनवरी के बाद लगातार मौसम करवट ले रहा है। बीच-बीच में बारिश होने से तापमान लगातार सामान्य से कम रिकार्ड किया जा रहा है। फरवरी महीने के पहले पखवाड़े में ओलावृष्टि होने से करीब 15 गांवों के किसानों की सरसों की फसल में नुकसान पहुंचा था। जिले में चार दिन पहले भी मौसम में बदलाव आया था। जिसमें कुछ गांवों में ओलावृष्टि भी हुई थी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार की सुबह मौसम में बदलाव आया। जिसमें सुबह के समय हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार पांच मार्च तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। जिसमें बादलों का प्रभाव रहेगा। हल्की बारिश हो सकती है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. जयलाल ने कहा कि इस समय होने वाली बरसात से फसलों को नुकसान नहीं है। अगर ओले गिरे तो फसलों का काफी नुकसान पहुंचेगा। महेंद्रगढ़ जिले में सबसे अधिक करीब 72 हजार हेक्टेयर में सरसों की फसल है। इस समय सरसों की फसल पकाई पर है। ओले गिरने पर दानों को नुकसान होगा। जिससे उत्पादन में गिरावट आएगी।




बूंदाबांदी से फसलों को हुआ फायदा
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। शुक्रवार रात से शुरू हुई बूंदाबांदी से गेहूं और सरसों की फसल को फायदा हुआ है। मौसम विभाग की ओर से रविवार तक बूंदाबांदी की संभावना जताई है। कनीना क्षेत्र की करीब 32 हजार हेक्टेयर भूमि में बिजाई की गई है ।जिसमें करीब साढे़ 19 हजार हेक्टेयर भूमि पर सरसों और साढे़ 10 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल की बिजाई हुई है। शनिवार को दिन के समय 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चली। बादलों की लुकाछुपी के मध्य न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा। जिससे ठंड का एहसास हुआ। एडीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को बूंदाबांदी की उम्मीद है उसके बाद आसमान में बादल छाए रहेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed