फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   एनएचएम कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर विभाग की खामियों को उजागर किया

एनएचएम कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर विभाग की खामियों को उजागर किया

Thu, 21 Feb 2019 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर विभाग की खामियों को उजागर किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी रही। कर्मचारी अशोक उप प्रधान, महेश यादव, देवदत्त व राकेश लांबा ने 72 घंटे की भूख हड़ताल बुधवार को जारी रखी। दूसरी ओर विभाग ने टर्मिनेशन से पहले सभी कर्मचारियों को 24 घंटे में काम पर लौटने की अंतिम चेतावनी दी है।
चितवन वाटिका में सुबह एनएचएम कर्मचारी उपस्थित हुए। इसके बाद सरकार की पोल खोल अभियान के तहत जिला प्रधान डॉ. पुष्पेंद्र की अध्यक्षता में प्रदर्शन करते हुए महावीर चौक और बस स्टैंड पहुंचे। सार्वजनिक स्थलों पर सभाओं का आयोजन किया। प्रदर्शनकारियों में तीन कर्मचारी अर्धनग्न अवस्था में ऑटो की छत पर बैठकर जनता को विभाग की खामियों से अवगत कराया। कर्मचारियों ने बताया कि लगभग 600-700 डिलिवरी प्रतिमाह नागरिक अस्पताल नारनौल में होती है, लेकिन अस्पताल में एक भी महिला रोग विशेषज्ञ नहीं है। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण केवल सात डिलिवरी ही अस्पताल में हो पा रही हैं। जिसके कारण आम जनता को प्राईवेट अस्पतालों में फीस देकर डिलिवरी करवानी पड़ रही है।
विज्ञापन

डॉ. पुष्पेंद्र ने बताया कि एनएचएम कर्मचारी संघ के आह्वान प्रदेश के सभी एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जल्द ही पोल खोल अभियान के तहत गांवों की और कूच होगा। जिला महासचिव विनोद राव ने कहा कि पिछले दिनों नागरिक अस्पताल नारनौल में चिकित्सकों व स्टाफ सदस्यों के साथ हुई मारपीट की संघ निंदा करता है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो एनएचएम कर्मचारी संघ डॉक्टरों के आंदोलन में शामिल होंगे। सर्व कर्मचारी संघ के महेंद्र बोयत, किरोड़ीमल सैनी, कौशल कुमार, डॉ. धर्मेंद्र धनखड़, डॉ. मोनिका यादव, सुनील यादव, डॉ. वाईपीएस तंवर, रमेश भालोटिया, डॉ. अतुल बंसल, डॉ. मदन यादव, डॉ. खुशीराम ने धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नितेश बंसल, कपिल, मनोज कुमार, प्रदीप सैनी, संदीप कृष्ण, मोहन, जिले सिंह, कुलदीप यादव, हरकेश, संदीप यादव, राजकुमार, संजू, राजेंद्र पाल, कपिल देव, सहदेव, घनश्याम, कुलदीप चौहान, धर्मेंद्र वर्मा, दिलबाग श्योराण, सुनील कुमारी, स्नेहलता, जिले सिंह, सुशीला देवी, सरीता शर्मा, डॉ. अमित, सुनिता यादव, भोपाल, सुनिता बाई, सुनिता कुमारी, सरीता देवी, कैलाश, टीका बहादूर, संगीता, सुषमा, प्रोमिला समेत अन्य कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed