फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कोटपूतली से इस्माइलपुर एक्सप्रेस-वे में हुआ आंशिक बदलाव,अब गुजरेगा खानपुर के पास से

कोटपूतली से इस्माइलपुर एक्सप्रेस-वे में हुआ आंशिक बदलाव,अब गुजरेगा खानपुर के पास से

Wed, 28 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
कोटपूतली से इस्माइलपुर एक्सप्रेस-वे में हुआ आंशिक बदलाव,अब गुजरेगा खानपुर के पास से
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। नारनौल से सीधे चंडीगढ़ जाने के लिए बनाए जा रहे एक्सप्रेस-वे के कार्य ने अब गति पकड़ ली है। इस एक्सप्रेस-वे में नारनौल के पास पूर्व निर्धारित मार्ग में कुछ बदलाव करने के बाद अब इसे अंतिम रूप दिया जा चुका है। अब यह मांदी गांव के बजाय खानपुर के पास से गुजरेगा। यह ग्रीन कोरिडोर महेंद्रगढ़ व भिवानी-चरखी दादरी के विकास की नई इबारत लिखेगा।
एक्सप्रेस-वे के मार्ग में किया आंशिक बदलाव
राजस्थान के कस्बा कोटपूतली से चंडीगढ़ वाया नांगल चौधरी, नारनौल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, बौंद, मदीना, जुलाना, सफीदो, कैथल, तथा पेहोवा व अंबाला के बीच इस्माईलाबाद के पास राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर एक से जोड़ा जाएगा। इसके मुख्य मार्ग में कोई बदलाव नहीं किया गया लेकिन नारनौल के पास पहले जहां इसकी लॉजस्टिक हब के मार्ग से क्रॉसिंग गांव नांगतिहाड़ी के पास होनी थी। वह अब गांव बड़कोदा व बड़गांव के पास होगी। इस मुख्य चौराहे के लिए लगभग 60 एकड़ भूमि का अलग से अधिग्रहण किया गया है। वहां पर होटल, पार्क तथा अन्य सुविधाओं वाला केंद्र बनेगा। इस मुख्य क्रॉसिंग से यह एक्सप्रेस-वे जिला के विभिन्न गांवों जैसे नूनी-सलूनी व गुवाणी की सीमा, सीहमा, अटाली, दोंगड़ा अहीर-भालखी के बीच, देवास, चितलांग, मेघनवास, झगड़ोली, बेचावास, खेड़ी, तलवाना और बागोत व पोता आदि गांवों की भूमि से होते हुए चरखी दादरी जिला के गांव चिड़िया के पास से गुजरेगा।
विज्ञापन


क्रॉसिंग पर बनाए जाएंगे फ्लाई ओवर
एक्सप्रेस-वे के मार्ग में वैसे तो अनेक जिले व शहर आएंगे लेकिन यह मार्ग किसी भी शहर से नहीं गुजरेगा। इसके साथ ही सभी गांवों को भी छोड़ दिया गया है। सभी मुख्य शहरों से जोड़ने के लिए इस मार्ग पर ज्यादा क्रॉसिंग नहीं होंगे। पूरे मार्ग में लगभग छह मुख्य क्रॉसिंग होंगे और सभी पर फ्लाई ओवर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीनतम डिजाइन का होगा यह एक्सप्रेस-वे
एक्सप्रेस-वे की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि इसकी डिजाइन आधुनिकतम होगी। जिस पर वाहन की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है। यह मार्ग बिना मोड़ के बनाया जाएगा। वाहन चालकों की गलती पर चालान काटने की तकनीकी भी आधुनिक होगी। टोल टैक्स की प्रणाली भी आधुनिक होगी।

नारनौल से पहले भी किया है बदलाव
यह मार्ग कोटपूतली से शुरू होगा तथा नांगल चौधरी के पूर्व से होता हुआ गांव सिरोही बहाली व कालिया का नांगल के पास नारनौल वाले मार्ग पर चढ़ेगा। गांव ढाणी बाठोठा से सीधा गांव खानपुर से पश्चिम से होता हुआ गांव मंढ़ाणा के पश्चिम व गांव सेका के पूर्व से होता हुआ गांव भूषण कला व भूषण खुर्द के बीच से होता हुआ रेवाड़ी के राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 11 पर जाकर मिलेगा। इस मार्ग में गांव ढाणी बाठोठा के पास कुछ नया बदलाव किया गया है। पहले यह मार्ग गांव मांदी की नदी से होता हुआ गांव खानपुर के पास जाता था। अब यह मार्ग गांव ढाणी बाठोठा से राजमार्ग नंबर 148 से कट करते हुए सीधा गांव खानपुर के पश्चिम में जोड़ा जाएगा। गांव खानपुर के पास एक बड़ा हब बनाया जाएगा। जिसके लिए लगभग 35 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। यहां के चार गांव जिनमें गांव मांदी, ढाणी बाठोठा, खानपुर तथा मंढाणा की भूमि के अधिग्रहण का काम दोबारा से किया जाएगा।

सेक्शन 3 डी किया जारी
राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉर्टी द्वारा लगभग चार मास पूर्व सेक्शन 3 ए (स्माल ए), सेक्शन 3 ए (कैपिटल ए), 3 डी तथा 3 ई का काम हो चुका है। सेक्शन 3 ई के जारी होने के बाद केवल संबंधित किसानों को जमीन के मुआवजे की कार्रवाई होती है। इसके लिए नारनौल के लघु सचिवालय में रिटायर्ड कानूनगो की ड्यूटी लगाई गई है। इस मार्ग में अधिग्रहण की गई भूमि का मुआवजा उनके पड़ोसी गांवों से कम मिल रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन ने इस पर दोबारा से विचार करने का भरोसा दिलाया है।


चंडीगढ़ रह जाएगा गुरुग्राम से केवल दो गुणा दूर
एक्सप्रेस-वे को बनाने का काम जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इसे बनवाने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इसे दो साल में बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। नारनौल के लोगों को गुरुग्राम जाने में लगभग तीन घंटे का समय लगता है। लेकिन कोटपूतली के पास हरियाणा बार्डर से अंबाला जे पास के गांव इस्माईलाबाद की दूरी लगभग 220 किलोमीटर हो जाएगी। गांव इस्माईलाबाद से चंडीगढ़ की दूरी मात्र 77 किलोमीटर रह जाएगी। एक्सप्रेस वे से महेंद्रगढ़ के विकास के लिए एक नया मील का पत्थर साबित होगा। इसके साथ ही चंडीगढ़ में बैठे अधिकारी जो दशकों से इस जिले को काला पानी समझते रहे है व चंडीगढ़ से यहां की दूरी काफी ज्यादा होने के कारण आने से कतराते रहेे, वे अब यहां आने में आसानी समझने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed