फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बाजारों में भारी वाहनों की होगी नो इंट्री, तीन जगह लगेंगे नाके

बाजारों में भारी वाहनों की होगी नो इंट्री, तीन जगह लगेंगे नाके

Sun, 04 Nov 2018 12:39 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
बाजारों में भारी वाहनों की होगी नो इंट्री, तीन जगह लगेंगे नाके
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। दिवाली उत्सव पर बाजारों में सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में भी महिला पुलिस गश्त करेगी। धनतेरस के दिन से दिवाली तक बाजारों में भारी वाहनों की एंट्री बैन होगी। चारों ओर नाके लगाकर वाहनों को शहर के बाहरी हिस्सों में ही पार्किंग कराएंगे।
त्योहार के मौके पर बाजारों को सुरक्षित बनाया जाएगा। जिसके लिए पुलिस बल की तैनाती शनिवार से ही शुरू कर दी गई है। सोमवार से बाजार में नाके लगाने शुरू कर दिए जाएंगे। बाजार में वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए तीन नाके लगाए जाएंगे। नारनौल व दादरी की ओर से आने वाले वाहनों को बस अड्डे के आगे नहीं आने दिया जाएगा। यादव धर्मशाला के पास पुुलिस का नाका लगाया जाएगा। वाहनों को आईटीआई परिसर में खड़ा कराया जाएगा। यहां से आगे लोगों को पैदल जाना होगा। दूसरा नाका अस्पताल के पास लगेगा। मंडी की ओर से आने वाले वाहनों को अस्पताल परिसर तथा पुलिस ग्राउंड में खड़ा कराएंगे। तीसरा नाका मसानी चौक के पास होगा। इस एरिया के वाहनों को गर्ल्स स्कूल के ग्राउंड के पास खड़ा कराया जाएगा। पुलिस ने संदिग्धों पर विशेष निगरानी का फैसला लिया है। बाजारों में हुड़दंग का प्रयास करने वालों को तुरंत रोका जाएगा।
विज्ञापन


थ्री लेयर की प्लानिंग
पुुलिस ने बाजार में सुरक्षा के लिए थ्री लेयर की प्लानिंग की है। जिसमें राइडर लगातार वाहनों के साथ बाजार में चक्कर लगाते रहेंगे। महिला पुलिस बाजार में गश्त करती रहेगी। इसके अलावा सादी वर्दी में महिला पुुलिस की टीम बाजारों में लगातार उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी से पहचानेंगे संदिग्धों को
पुुलिस की ओर से बाजार में लगे सीसीटीवी की रिकार्डिंग को भी लिया जाएगा। दिवाली तक रोजाना रिकार्डिंग को जांचा जाएगा। संदिग्धों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी। बाइक पर सवार होकर हुड़दंग करने वालों पर विशेष निगरानी रहेगी।


वर्जन
बाजारों में सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध कर लिए गए हैं। तीन प्रमुुख रोड पर नाके लगाए जाएंगे। भारी वाहनों को बाजारों में नहीं आने दिया जाएगा। पुुलिस की टीम बाजारों में लगातार गश्त पर रहेगी। पुलिस के नाके शुरू हो गए हैं। सोमवार को इनकी संख्या बढ़ा दी जाएगी।
- सतेंद्र कुमार, डीएसपी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed