{"_id":"5b89944042c792466f4a245f","slug":"201535743040-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई ने का आरोप: प्रधान नहीं करी रही नोटिंग पर साइन, इसलिए रुका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई ने का आरोप: प्रधान नहीं करी रही नोटिंग पर साइन, इसलिए रुका वेतन
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। नगर पालिका कूड़ा कलेक्शन करने वाले टैंपों के चालकों का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को धरने की अध्यक्षता आउटसोर्सिंग नपा कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा के प्रधान दौलत राम सैनी ने की।
एसडीएम के आदेश के बाद नगरपालिका प्रशासन ड्राइवरों को मार्च से वेतन देने को तैयार हो गया है। इसके लिए प्रशासन ने नोटिंग भी कर दी है। जेई कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया कि नोटिंग पर नपा अधिकारियों ने साइन भी कर दिए हैं। परंतु अभी तक चेयरपर्सन ने उस पर साइन नहीं किए। उनकी वजह से वेतन रुका हुआ है। साइन करते ही कर्मचारियों को मार्च से तनख्वाह दे दी जाएगी।
वहीं, नगरपालिका चेयरपर्सन रीना गर्ग ने उनके आरोप निराधार बताया है। रीना गर्ग ने कहा कि अभी तक उनके पास नोटिंग पहुंची ही नहीं है। नोटिंग उनके पास आते ही वो साइन कर देंगी। वहीं, ड्राइवर भी तीन माह की सैलरी लेने के लिए तैयार नहीं हैं। ड्राइवरों का कहना है कि जब तक उनको पूरे सात महीने की सैलरी नहीं मिल जाती। तब तक धरने पर रहेंगे।
विज्ञापन
नगरपालिका के टैंपों ड्राइवर पिछले सात दिन से हड़ताल पर बैठ जाने से शहर में गंदगी के ढेर लग गए हैं। पिछले सात दिनों से न तो शहर की सड़कों पर झाडू़ लगी और न ही गली-मोहल्लों से कूड़ा उठ रहा हैं। शहर की सफाई नहीं होने से नगरपालिका प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पालिका की ओर से कूड़ा उठाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है।
सफाई कर्मचारियों ने लिया समर्थन वापस
शुक्रवार को पालिका के 52 अस्थायी कर्मचारियों ने दोपहर तक अपना समर्थन दिए रखा। उसके बाद उन्होंने अपना समर्थन वापस ले लिया। प्रधान पकंज ने बताया कि शनिवार को 52 सफाई कर्मचारी अपने काम पर चले जाएंगे। वहीं 25 स्थायी सफाई कर्मचारियों ने अपना समर्थन जारी रखा। वहीं, एक व्यक्ति ने नगरपालिका में आकर कर्मचारियों का हटाने और तबादला करवाने की धौंस भी दिखाई। कर्मचारियों ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि सरकार उनके साथ है। सरकार उनके खिलाफ गलत कदम नहीं उठाएगी।
यहां लगे हैं गंदगी के ढेर
टैंपों ड्राइवरों द्वारा हड़ताल किए जाने पर शहर में गंदगी के ढेर लगे हैं। प्रशासन की ओर से इसकी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। शहर के मोहल्ला सैनीपुरा, राजकीय प्राथमिक स्कूल नया बास के सामने, अस्पताल के बाहर, एसडीएम आवास के बाहर, सिंचाई विभाग के बाहर, रेलवे स्टेशन के बाहर, विश्वकर्मा चौक सहित अनेक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं।