{"_id":"5b522e164f1c1b47748b60b3","slug":"201532112406-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नावां में टूटी ढ़ाणा माईनर, अंडरपास में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नावां में टूटी ढ़ाणा माईनर, अंडरपास में भरा पानी
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सतनाली मंडी। सतनाली-रेवाड़ी रेलमार्ग पर खंड के गांव नावां के रेलवे स्टेशन के पास बने आरयूबी में पास से गुजर रही ढाणा माइनर टूटने से अंडरपास में नहर का पानी भर गया और आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। नहरी विभाग द्वारा चार-पांच दिन पूर्व ही ढ़ाणा माइनर में पानी छोड़ा गया था लेकिन नावां में रेलवे लाइन पर बने अंडरपास के निकट नहर साईफन के पास टूट गई और पानी नहर की बजाए अंडरपास में भर गया।
बता दें कि खंड गांव नावां के रेलवे स्टेशन के पास सुरेहती की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर बने आरयूबी सी-112 में पास से गुजर रही ढ़ाणा माइनर साईफन के पास टूट गई। नहर टूट जाने से इसका पानी अंडरपास में भर गया जिसकी सूचना मिलने के बाद नहरी विभाग द्वारा तुरंत पानी बंद कर दिया गया लेकिन तब तक अंडरपास पानी से लबालब हो गया। पिछले 13 जुलाई को सतनाली और सोहड़ी के मध्य सतनाली डिस्ट्रीब्यूटरी पानी के दबाव के कारण टूट गई थी।
वहीं, आज गांव नावां में अंडरपास के पास साईफन के पास नहर टूट गई जिससे अंडरपास नहर के पानी से लबालब हो गया। इस प्रकार आठ दिन में दूसरी बार अपर्याप्त संसाधनों और देखरेख के अभाव में जर्जर हो चुकी सतनाली क्षेत्र की नहरों में पानी पहुंचाने के प्रयास को पुन: धक्का लगा है। दूसरी ओर अंडरपास में पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो गया जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस विषय में नहर विभाग के एसडीओ एलएन कौशिक ने बताया कि ढ़ाणा माईनर में चार-पांच दिन पूर्व पानी छोड़ा गया था। उन्होंने बताया कि नावां में अंडरपास के निकट साईफन के पास नहर टूृटने की सूचना मिली थी कि जिस पर तुरंत पानी बंद कर मौके पर कर्मचारियों को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि नहर का यह साईफन रेलवे के अधिकार क्षेत्र में है और इसके रखरखाव की जिम्मेवारी भी रेलवे की है। उन्होंने बताया कि टूटी हुई नहर को जल्द दुरुस्त करवाकर पुन: पानी छोड़ा जाएगा।