फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नारनौल में हुई सीजन की पहली अच्छी बारिश

नारनौल में हुई सीजन की पहली अच्छी बारिश

Thu, 28 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
नारनौल में हुई सीजन की पहली अच्छी बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। शहर और आसपास के क्षेत्र में बुधवार दोपहर को करीब एक बजे जोरदार बारिश हुई। बारिश के कारण मौसम सुहाना बन गया और दो दिन का अधिकतम 12 डिग्री तापमान गिर गया। शहर में 27 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। वहीं, इस बारिश की वजह से अनेक निचले इलाकों में पानी भर गया। दूसरी ओर शहर के अनेक हिस्सों में बारिश के बाद दो घंटे बिजली गुल रही। पहली बारिश से ही करीब 20 दिन पूर्व पानी निकासी के लिए बनाई गई नप की योजना की भी पोल खुल गई।
क्षेत्र में दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए थे, मगर बूंदाबांदी व हल्की बारिश ही हो रही थी। बुधवार दोपहर को एक बजे झमाझम बारिश हुई। बारिश करीब पौने घंटे तक हुई। वहीं, शाम को फिर से 10 मिनट बारिश हुई। तेज बारिश के कारण शहर में हर ओर पानी जमा हो गया। नप ने 20 दिन पहले ही शहर से पानी निकासी के लिए करोड़ों रुपये की योजना बनाई थी। जिस पर 20 दिन से कोई काम नहीं हो पाया। इसके कारण शहर के अनेक इलाकों में पानी भर गया।
विज्ञापन

झुलसाने वाली गर्मी से मिली राहत
बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री रिकार्ड किया गया। जो मंगलवार को 34 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, सोमवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस प्रकार दो दिनों में अधिकतम 12 डिग्री तापमान गिर गया। तापमान में गिरावट की वजह से लोगों को कई दिनों से शहर में पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाले में गिरी कार
शहर के रेस्ट हाउस के सामने एक गाड़ी पानी अधिक होने के कारण नाले में गिर गई। लोगों ने तुरंत उसमें बैठे लोगों को बाहर निकाला। जिसे बाद में ट्रैक्टर की सहायता से बाहर निकाला।

इन इलाकों में भरा पानी
शहर के निचले इलाके सैन चौक, पुरानी सराय, नई सराय, मुख्य बाजार, जमालपुर, खड़खड़ी, पुरानी कचहरी रोड, पार्क रोड, उपायुक्त निवास, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, रेलवे रोड व बावड़ीपुर सहित अनेक इलाकों में जलभराव हो गया। जलभराव की स्थिति देर शाम तक रही। जिसके कारण लोगों को कुछ परेशानी अवश्य हुई।


डीसी आवास के बाहर भी जमा था पानी
बारिश के बाद शहर के महेंद्रगढ़ रोड स्थित डीसी आवास, लघु सचिवालय व कई अन्य सरकारी आवासों तथा पुलिस लाइन के क्वार्टरों में भी पानी जमा हो गया।

नई मंडी भी नहीं रही अछूती
नई मंडी में भी बारिश के कारण कई जगहों पर पानी जमा हो गया। यहां पर पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण कई दुकानों में पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed