{"_id":"5a847ad64f1c1b5e6e8b5445","slug":"201518631638-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया गया शिवरात्रि का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया गया शिवरात्रि का पर्व
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को क्षेत्र में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की। शिवरात्रि के चलते सुबह से ही शिवालयों पर भक्तों का तांता लगने लग गया था। वहीं देर शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। शिवरात्रि के अवसर पर अनेक जगह धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया गया।
महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को जनपद में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। शहर के प्राचीन मोडावाला मंदिर में शिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालु सुबह चार बजे से ही शिवलिंग पर जलाभिषेक करने पहुंचने लग गए थे। मोडावाला मंदिर में इस मौके पर एक मेले का भी आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने लुत्फ उठाया। वहीं सुबह से शाम तक यहां पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसके चलते मंदिर को भी विशेष लाइटों से सजाया गया था। मोडावाला मंदिर के अलावा अन्य शिवालयों जैसे मोटा महादेव मंदिर, माता मसानी स्थित शिवालय, शिवाजी नगर स्थित महाकालेश्वर मंदिर समेत अनेक शिवालयों पर भी सुबह से शाम तक भीड़ रही। वहीं कई मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया गया। कई जगह बाबा भोले के भंडारे भी लगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही धूम
शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिवरात्रि के अवसर पर कार्यक्रमों की धूम रही। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह मेले भी लगे। वहीं ग्रामीण लोगों ने बाबा भोले के लिंग पर जलाभिषेक भी किया।
विज्ञापन
लोगों ने रखा भोले का व्रत
शिवरात्रि के पर्व पर बच्चों, बड़े व बूढ़ों सभी ने बाबा भोले का व्रत रखकर समृद्ध जीवन की कामना की। व्रत रखने वालों ने शिवालयों पर जाकर जलाभिषेक किया तथा परिवार में सुख समृद्धि की कामना की।
बेर व फलों की हुई जमकर खरीददारी
शिवरात्रि के अवसर पर बेरों व फलों की लोगों ने जमकर खरीददारी की। शिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में बेर, गाजर, आलू के अलावा फल आदि भी चढ़ाए जाते हैं। जिसके चलते बाजार में बेर व फलों की दुकानों पर भी लोगों की सुबह से शाम तक भीड़ रही।
मिठाई की दुकानों पर भी रहा जमावड़ा
शिवरात्रि के अवसर पर व्रत करने वाले लोग फलाहार करते हैं। ऐसे में मिठाईयों की बिक्री खासकर गाजरपाक, बर्फी व कलाकंद की बिक्री इस मौके पर बढ़ जाती है। जिसके कारण सुबह से शाम तक बाजार में मिठाईयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही।