{"_id":"5a3e84f34f1c1bce408bec5f","slug":"201514046707-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुक्सी हादसे में घायल ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुक्सी हादसे में घायल ने तोड़ा दम
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुक्सी हादसे में घायल हुए व्यक्ति ने तोड़ा दम
नारनौल। गांव कुक्सी के पास शुक्रवार शाम को हुए हादसे में घायल डेरोली अहीर निवासी दूसरे युवक ने भी शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में पहले भी एक युवक की मौत हो गई थी। इस प्रकार हादसे में मरने वालों की संख्या दो हो गई।
शुक्रवार शाम को देवेंद्र, अजय व विनय नामक तीन युवक गांव डेरोली अहीर से बाइक पर सवार होकर महेंद्रगढ़ की ओर जा रहे थे। एक ट्रक को ओवरटेक करते समय उनके सामने पिकअप गाड़ी आ गई। इस कारण वे ट्रक व पिकअप के बीच में आ गए। इस हादसे में देवेंद्र की पहले ही मौत हो गई थी, जबकि अजय व विनय घायल हो गए थे। इनमें से अजय के परिजनों ने पहले अजय को यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद जब तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो वे उसे रेवाड़ी एक अस्पताल में ले जा रहे थे पर अजय ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।