फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   किकिकि

किकिकि

Sun, 17 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
किकिकि
महेंद्रगढ़। हरियाणा शिक्षा विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी के बैनर के नीचे प्रदेश भर से आए लगभग 2 हजार कर्मचारियों ने रविवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व तालमेल कमेटी के सदस्य संदीप सांगवान और ईश्वर सिरोही ने किया। प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए लगभग रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल की पुलिस बुलाई गई थी। प्रदर्शन मुख्य बाजारों से होता शिक्षामंत्री के निवास पर कूच कर गया। ब्रह्मचारी आश्रम के पास प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन यहां पुलिस बल कम होने के कारण वे आगे बढ़ गए। बहादुर सिंह की कोठी के पास पहुंचकर पुलिस फोर्स के साथ उनको रोक लिया गया। इस दौरान डीएसपी सतेंद्र कुमार और तहसीलदार ने उनको आश्वासन दिया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी बात पर अडिग रहे। इसके बाद एसडीएम विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने शिक्षामंत्री से बात कर उन्हें 12 बजे चंडीगढ़ मिलने का आश्वासन दिया। कर्मचारियों ने कहा कि उनके पांच कर्मचारी धरने पर बैठेंगे रहेंगे जबकि प्रतिनिधिमंडल शिक्षामंत्री से मिलकर बातचीत कर लेंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रविवार को शिक्षा विभाग से जुड़े हजारों कर्मचारी महेंद्रगढ़ के हुड्डा पार्क के साथ लगती खाली जगह में एकत्र हुए और वहां पर उन्होंने सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। दोपहर बाद इन कर्मचारियों ने महेंद्रगढ़ शहर के मुख्य बाजारों से गुजरते हुए शिक्षा मंत्री के आवास की ओर कूच किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। जब ये कर्मचारी देवीलाल पार्क के पास पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। एसडीएम ने कर्मचारियों को बताया कि शिक्षा मंत्री ने फोन पर हुई बातचीत में यह कहा है कि कर्मचारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल सोमवार उनसे चंडीगढ़ में आकर मिल सकता है। बहरहाल पांच कर्मचारी हुड्डा पार्क के सामने धरने पर बैठ गए हैं और शेष कर्मचारी अपने घरों को लौट गए हैं। शिक्षा मंत्री से बातचीत के बाद ही कर्मचारी अपने आंदोलन की अगली रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन


ब्रह्मचारी आश्रम के पास तोड़ा पुलिस का नाका
मुख्य बाजारों से प्रदर्शन करते हुए शिक्षा विभाग के कर्मचारी ब्रह्मचारी आश्रम के पास पहुंचे, तो वहां डीएसपी सतेंद्र कुमार के आदेश पर उनको रोक लिया गया। पुलिस ने डंडों को आगे लगाकर उनको रोकने का प्रयास किया किंतु पुलिस कर्मचारी कम होने के कारण उनके नाके को तोड़ कर वो आगे बढ़ गए। इसके बाद डीएसपी ने पुलिस की और फोर्स बुलाई और उनको बहादुर सिंह की कोठी के पास रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन कर तहसीदार ने कटवाई बिजली
शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का उग्र रूप देखकर और कानून व्यवस्था को मेंटेन रखने के लिए डीएसपी सितेंद्र कुमार ने मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और अश्रु गैस के गोले मंगवा लिए थे। प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार करते से बिजली करंट से कोई अनहोनी न हो जाए, इसके लिए तहसीलदार मुखत्यार सिंह ने बिजली निगम के अधिकारी के पास फोन कर बिजली कटवा दी थी।

31 दिसंबर तक जारी रहेगा धरना
हरियाणा तालमेल कमेटी के सदस्य सुजान मालड़ा ने बताया कि तालमेल कमेटी के 11 पदाधिकारी सुबह रोहतक एकत्रित होंगे और वहां से सुबह सात बजे चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने बताया कि अगर सोमवार को शिक्षामंत्री से प्रतिनिधिमंडल की बात सकारात्मक रहेगी तो धरना उठा लेंगे और मंत्री का आभार प्रकट किया जाएगा। बातचीत नकारात्मक रहने पर तालमेल कमेटी ने 31 दिसंबर तक धरने जारी रखने का फैसला लिया। तब तक जिलेवाइज पांच कर्मचारी धरने पर रहेंगे।

शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने मिलकर तालमेल कमेटी बना रखी है। उनकी तरफ से ही यह प्रदर्शन था। प्रदर्शन का उद्देश्य यह था कि पिछले लंबे समय से शिक्षामंत्री से मिलने का समय मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया जा रहा है। मई में उन्हें ज्ञापन दिया गया था। मिलने का समय भी दिया गया था, लेकिन मंत्री की तरफ से बातचीत नहीं की गई।

-धर्मबीर फौगाट, सर्व हरियाणा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष
-------
30 मई 2017 को शिक्षामंत्री के राजनीतिक सचिव सतबीर नौताना को ज्ञापन सौंपा गया था। उस दौरान राजनीतिक सचिव ने मंत्री से बातचीत करवाने का आश्वासन दिया था। सात महीने बीत गए, लेकिन अभी तक उनकी बातचीत नहीं हो पाई है। 15 नवंबर को तालमेल कमेटी की बैठक चंडीगढ़ में आयोजित की गई थी। वहां पर उन्होंने 17 दिसबंर को महेंद्रगढ़ में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था।
- बाबूलाल यादव, तालमेल कमेटी के सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed