{"_id":"59b6e59a4f1c1bef7f8b613e","slug":"201505158554-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटिकरा गांव में सांस्कृतिक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटिकरा गांव में सांस्कृतिक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटिकरा गांव में सांस्कृतिक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गोपाल सेवा समिति पटिकरा ने रविवार शाम को सांस्कृतिक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें विभिन्न आयोजनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि में ग्राम पटिकरा के सरपंच सुभाष यादव मौजूद थे। अध्यक्षता पूर्व सरपंच अनिल यादव ने की। विशिष्ट अतिथि नरेश यादव, पूजा वर्मा, राकेश वर्मा और डॉ. जितेंद्र भारद्वाज उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष ललित गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों को अपने धर्म और संस्कृति को जानने का अवसर मिलता है। उनकी प्रतिभा के प्रदर्शन को मंच मिलता है। इस अवसर पर हेमंत यादव, अवधेश शर्मा, संजय शर्मा, राकेश शर्मा, कृष्ण मेहता, दीपक कुमार, प्रिया कुमारी, कोमल, निकिता, ईशु, मोनिका, रागिनी ज्योति, खुशी, निधि आदि उपस्थित थे।