{"_id":"59ac50f54f1c1bf5278b4fc5","slug":"201504465141-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतजंलि भारत स्वाभिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतजंलि भारत स्वाभिमान
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वाधिक योग कक्षा स्थापित करने वाले सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। पतजंलि भारत स्वाभिमान महेंद्रगढ़ की ओर से यादव धर्मशाला में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता शीशराम मालड़ा ने की।
इस मौके पर भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नीरज आर्य ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले के हर गांव में नियमित योग कक्षा स्थापित करना संगठन का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि हर माह के प्रथम रविवार को अलग-अलग जगह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सर्वाधिक योग कक्षा स्थापित करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में श्याम खेरौली को सबसे अधिक योग कक्षा स्थापित करने पर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी मे रामपाल बेगपुर, शकुंतला, सरोज गर्ग, सुशीला, सुरेंद्र मालड़ा को भी जिले में सर्वाधिक योग कक्षा चलाने पर सम्मानित किया। संगठन में विशेष सेवाएं देने पर अजीत भांडोर, राजेश मोहनपुर को भी सम्मानित किया गया। अटेली तहसील को जिले की सर्वाधिक योग कक्षा वाली तहसील का अवार्ड मिला। इस मौके पर जिला कार्यालय प्रभारी पवन देवास, महिला जिला सहप्रभारी सुशीला, तहसील प्रभारी सुनीता, तहसील सहप्रभारी सुनील, मनोज अटेली, राजू बुचावास, संगठन मंत्री सुनील डुलाना आदि मौजूद रहे।