{"_id":"599c804e4f1c1b1b128b4778","slug":"201503428686-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर गुड़गांव मंडल के तहत आने वाले ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सातवें दिन मंगलवार को भी जारी रही। इस मौके पर ग्रामीण डाक सेवकों ने नारनौल के मुख्य डाकघर के सामने धरना देकर मांगे नहीं मानने पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
नारनौल मंडल के प्रधान रामकिशन ने बताया कि उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल को आज एक सप्ताह बीत गया है, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक उनकी मांगों पर कोई घोषणा का आश्वासन नहीं दिया है। इससे ग्रामीण डाक सेवकों सरकार के खिलाफ भारी रोष बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने सरकार से जीडीएस कमेटी की रिपोर्ट को एआईजीडीएसयू के सुझावों के साथ जल्दी लागू करने, ग्रामीण डाक सेवकों को 8 घंटे काम व विभागीय संरक्षण में लेने, केंद्रीय कैट व मद्रास बैंच के आदेशानुसार डाक सेवकों को पेंशन दी जाए तथा ग्रामीण डाक सेवकों का छुट्टी भत्ता लागू करने की मांग की। इस धरने में रामौतार शर्मा, भारत शर्मा, रूप सिंह, बीर सिंह, जिले सिंह, बनवारी लाल, दलीप सिंह, धर्मपाल, पवन कुमार, लालचंद, बाबूलाल, अमर सिंह, विष्णुदत्त, राजेंद्र, मूलचंद, हेमंत, रामसिंह सहित अनेक ग्रामीण डाक सेवक शामिल थे।