{"_id":"59988d0c4f1c1b1b0e8b4756","slug":"201503169804-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दैनिक यात्री संघ की बैठक में स्टेशन पर सुविधाओं को लेकर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दैनिक यात्री संघ की बैठक में स्टेशन पर सुविधाओं को लेकर किया मंथन
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। दैनिक यात्री संघ की बैठक प्रधान महीपाल यादव की अध्यक्षता में शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में स्टेशन पर सुविधाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में स्टेशन पर सुलभ शौचालय खोलने, पानी की समुचित व्यवस्था, आरक्षण केंद्र सहित कई मुद्दों को सांसद चौ. धर्मवीर के सम्मुख उठाने का निर्णय लिया गया। सांसद 23 अगस्त को गाड़ी 74001 को हरि झंडी दिखाने के लिए अटेली पहुंच रहे हैं। यह गाड़ी दिल्ली से नीमकाथाना पहुंचेंगी। प्रधान महीपाल यादव ने कहा कि सांसद ने क्षेत्र की पुरजोर मांग चेतक एक्स प्रेस का ठहराव की मांग पूरी करवा क्षेत्र के लोगों को तोहफा देने का काम किया है। वही पैसेंजर गाड़ी का विस्तार की मांग भी सांसद ने सिरे चढ़वाई। बैठक में सचिव धर्मेंद्र शर्मा, लाल चंद यादव, धर्मेंद्र यादव, रमेश आदि उपस्थित रहे।