{"_id":"5952ae784f1c1ba44f8b479c","slug":"201498590840-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर, रेफर
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। महावीर चौक के पास मंगलवार सुबह एक बाइक सवार ने पैदल चल रहे छात्र को टक्कर मार दी। घायल छात्र को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
पुलिस के मुताबिक गांव खामपुरा निवासी 14 वर्षीय छात्र दीपक कुमार कक्षा 9वीं का छात्र है। वह मंगलवार शहर में किसी कार्य के लिए आया था। सुबह करीब 10 बजे वह महावीर चौक के पास पैदल आ रहा था। उसी दौरान एक बाइक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायल छात्र के पैर में फ्रेक्चर आया है। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है।