{"_id":"6684410813116c3a160a70d1","slug":"200-people-protested-for-the-demand-of-district-headquarters-narnol-news-c-203-1-sroh1010-110473-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिला मुख्यालय की मांग को लेकर 200 लोगों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिला मुख्यालय की मांग को लेकर 200 लोगों ने दिया धरना
Tue, 02 Jul 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 02 Jul 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या: 64 लघुसचिवालय में जिला मुख्यालय की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए लोग---संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ को जिला मुख्यालय का हक दिलाने व नारनौल को अलग जिला बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को 200 से अधिक लोगों ने एक घंटे सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान सरकार को 15 अगस्त तक दोनों मांगों पर घोषणा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। लोगों ने लघु सचिवालय में एकत्रित होकर एक घंटे के सांकेतिक धरने के बाद उपमंडल अधिकारी संजीव कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
पिछले दो सप्ताह से लगातार यह मांग जोर पकड़ रही है। अब बार एसोसिएशन के अधिवक्ता, ग्राम पंचायतें, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के साथ-साथ शहर के व्यापारी भी इस मांग को लेकर मैदान में कूद गए हैं। सीएम द्वारा गोहाना व हांसी को जिला बनाने की घोषणा करने के बाद अब महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय स्थापित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। समाजसेवी बलवान फौजी के नेतृत्व में क्षेत्र के अधिवक्ताओं व सामाजिक संगठनों के लोगों ने सांकेतिक धरना व सरकार विरोधी नारेबाजी कर महेंद्रगढ़ को जिला मुख्यालय देने की मांग की।
वर्ष 2019 में बार एसोसिएशन ने किया था 90 दिन धरना-प्रदर्शन
महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोग काफी लंबे समय से महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय स्थापित करने की मांग कर रहें हैं। वर्ष 2019 में भी बार एसोसिएशन द्वारा करीब तीन महीने का धरना-प्रदर्शन कर यह मांग उठाई गई थी। उस दौरान दुकानदारों ने भी बार के समर्थन में बाजार बंद मांग का समर्थन किया था। विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग भी सीएम को कई बार ज्ञापन भेजे जा चुके हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नए जिले, उपमंडल, पंचायत समिति, तहसील, उप तहसील व पंचायत आदि का पुनर्गठन करने की तैयारियां हैं, लेकिन महेंद्रगढ़ जिले का कोई नाम नहीं है।
विज्ञापन
इन्होंने दिया जिला मुख्यालय का हक की मांग का समर्थन
इस अवसर पर डॉ. धर्मबीर पायगा, रणधीर सिंह फौजी गुढ़ा, अमित माजरा, पाली के सरपंच देशराज फौजी, बार एसोसिएशन प्रधान राजीव, विजय खेड़ा, संदीप बचीनी, दीपक फौजी सुरजनवास, बहादूर सिंह थानेदार, विजय प्रधान कृष्णा मार्केट, हनुमान, बीरसिंह माजरा, संदीप खायरा, रघु यादव बुडीन, ओमप्रकाश बुडीन, अजय बसई, रामबीर सिंह पंच बसई सहित विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे।