{"_id":"5fe4d8718ebc3e3e8310212e","slug":"200-passed-physical-test-for-60-seats-of-ncc-120-reached-written-examination-narnol-news-rtk5878738127","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी की 60 सीट के लिए 200 ने दिया फिजिकल टेस्ट,120 पहुंचे लिखित परीक्षा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी की 60 सीट के लिए 200 ने दिया फिजिकल टेस्ट,120 पहुंचे लिखित परीक्षा में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 हरियाणा बटालियन एनसीसी नारनौल के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ की एनसीसी इकाई के नए सत्र 2020-21 में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए शारीरिक परीक्षण एवं लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। 60 सीटों के लिए 250 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया।
भर्ती के मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर एमआर लांबा ने उपस्थित विद्यार्थियों को अनुशासन, एकता के बारे में विस्तार से बताया। भविष्य में एनसीसी से होने वाले लाभ के बारे में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। महाविद्यालय के एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. शमशेर सिंह ने बताया कि इस वर्ष प्रथम वर्ष में 60 सीटों के लिए 250 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया। जिसमें से 200 विद्यार्थी भर्ती के लिए उपस्थित हुए। एनसीसी भर्ती प्रक्रिया 16 हरियाणा बटालियन के अधिकारियों की देख-रेख में तीन चरणों में संपन्न हुई। दौड़, शारीरिक परीक्षण के बाद 120 विद्यार्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुए। जिसका परिणाम एनसीसी अधिकारियों की ओर से जल्द घोषित किया जाएगा। एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. शमशेर सिंह ने एनसीसी कैडेटों को एनसीसी के महत्व और सी सर्टिफिकेट की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को एनसीसी के सी, बी, ए सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। जो सेना में भर्ती के लिए सहायक साबित होंगे। कई अन्य क्षेत्र में भी यह सर्टिफिकेट उपयोग में आएंगे। इस अवसर पर 16 हरियाणा बटालियन नारनौल के कमांडिंग अफसर कर्नल जेएस सिद्धू, एडम अफसर कर्नल एचएस भिंडर, सूबेदार मेजर जगमाल सिंह, नायक सूबेदार सुमेर सिंह, बीएचएम धर्मेंद्र सिंह, हवलदार सुनील कुमार, हवलदार सुरेश सिंह, हवलदार देवेंद्र सिंह तोमर, राजेंद्र सिंह, डॉ. सुधीर लांबा, डॉ. बलजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दुलीचंद, दयाराम सहित एनसीसी के कैडेट्स उपस्थित रहे।