फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   200 operations were performed in the Civil Hospital in two months.

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में दो माह में हुए 200 ऑपरेशन

Fri, 07 Nov 2025 10:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 07 Nov 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
200 operations were performed in the Civil Hospital in two months.
फोटो संख्या:79- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में मरीज की जांच करते चिकित्सक संदीप---संवाद
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। दो माह के दौरान अस्पताल में 200 मरीजों के ऑपरेशन किए जा चुके हैं। इनमें हरणिया, पथरी, रसोली, गांठ, बच्चेदानी जैसी बीमारियों के ऑपरेशन प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन का दावा है कि अब इन समस्याओं को लेकर ऑपरेशनों के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।सर्जन डॉ. संदीप ने बताया कि पहले ऐसे ऑपरेशनों के लिए जिले के मरीजों को निजी अस्पतालों या बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता था, जिससे उन्हें आर्थिक बोझ उठाना पड़ता था। लेकिन अब महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में ही सभी जरूरी सुविधाएं और आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्पताल में रोजाना मरीज सर्जरी संबंधी परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं और उनमें से कई मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज यहीं पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जा रहा है। अब नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। बढ़ी हुई चिकित्सा सुविधाओं के चलते अब जिले के मरीजों को न तो लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है और न ही महंगे इलाज का खर्च उठाना पड़ रहा है। सर्जन डॉ. संदीप ने कहा कि दूरबीन द्वारा हरणिया, पथरी, रसोली, गांठ, बच्चेदानी का ऑपरेशन किए जाए रहे है। जिसको इन बीमारियों संबंधित समस्या है वे नागरिक अस्पताल में पहुंचकर अपना इलाज करवा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed