फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   20 students of Hakenvi got placement

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि के 20 विद्यार्थियों को मिला प्लेसमेंट

Sat, 30 Aug 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 30 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
20 students of Hakenvi got placement
फोटो संख्या:52- प्लेसमेंट पाने वाले विद्यार्थी, कुलपति व शिक्षकों के साथ--स्रोत- हकेंवि - फोटो : काजल के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल।
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीवाॅक रिटेल एंड लाॅजिस्टिक्स मैनेजमेंट विभाग ने ऑन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में विभाग के 20 विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित लेंसकार्ट कंपनी में चयन किया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों का यह चयन शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत व विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की गई गुणवत्तापूर्ण कौशल विकास आधारित शिक्षा का परिणाम है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लाइफ लाॅग लर्निंग के डीन प्रो. आशीष माथुर ने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने के लिए विभाग को बधाई दी तथा विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति एकाग्र होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्लेसमेंट ड्राइव के आयोजक एवं विभाग के समन्वयक डाॅ. सुयश मिश्रा ने बताया कि विभाग इस प्लेसमेंट ड्राइव में विभाग के 20 विद्यार्थियों नितेश, पायल, मुस्कान, प्रेम, रौनक, रितिका, निखिल, दीपक, रविंद्र, हर्ष कुमार, मनीष, हर्ष त्यागी, अंकित, देवेंद्र, कृष्णा, निषितदीप, रवि, संजीव, साहिल और सचिन का चयन देश की प्रतिष्ठित कंपनी लेंसकार्ट में हुआ है।

उन्होंने बताया कि लेंसकार्ट के अधिकारियों ने विश्वविद्यालय का दौरा कर साक्षात्कार के विभिन्न चरणों के माध्यम से विद्यार्थियों का कौशल जांचने के पश्चात चयन किया है। विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की उपनिदेशक डाॅ. दिव्या ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed