फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   20 people roaming without masks were invoiced

बिना मास्क घूम रहे 20 लोगों को किया चालान

Wed, 24 Mar 2021 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
20 people roaming without masks were invoiced
जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बुधवार को तीन नए केस आए हैं। इसके बाद भी लोग मास्क और सामाजिक दूरी को लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

बता दें कि महेंद्रगढ़ जिले में पिछले साल दिसंबर से कोरोना संक्रमितों के मरीजों की संख्या में कमी आनी शुरू हो गई थी। फरवरी में जिला कोरोना मुक्त हो गया था, लेकिन करीब एक माह बाद मार्च में फिर से कोरोना के केस आने शुरू हो गए हैं, लेकिन लोग बचाव के लिए गंभीर नजर नहीं आ रहे। अमर उजाला की टीम ने बुधवार दोपहर दो बजे में पुल बाजार व आजाद चौक का दौरा किया। इस दौरान बाजार में अधिकांश लोग बिना मास्क के मिले। बाजार में भीड़ भाड़ होने के कारण कोरोना का संक्रमण अधिक होने की आशंका रहती है। ऐसे में इन जगहों पर लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंस का ध्यान देना चाहिए। दुकानों पर भी ग्राहकों के लिए सैनिटाइजर का इंतजाम नहीं है। जबकि पहले दुकानों पर सैनिटाइजर व सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जाता था। वहीं बस स्टैंड पर भी लोग बिना मास्क के मिले।

हरियाणा व्यापार मंडल के महासचिव संदीप नूनीवाल ने कहा कि कोरोना महामरी केे लेकर लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दुकानदारों ने सैनिटाइजर का इंतजाम किया हुआ है। व्यापार मंडल की बैठक में कोरोना प्रोटोकाल को लेकर बातचीत की जाएगी। संदीप ने कहा कि दुकानदार अपने स्तर पर महामारी को लेकर सचेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed