फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   20 bed special ward facility will soon be available in civil hospital

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में जल्द मिलेगी 20 बेड के स्पेशल वार्ड की सुविधा

Sun, 03 Mar 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 03 Mar 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
20 bed special ward facility will soon be available in civil hospital
महेंद्रगढ़। शहर के नागरिक अस्पताल में जल्द ही 20 बेड के आधुनिक सुविधाओं से लैस स्पेशल वार्ड की सुविधा मिलने लगेगी। केंद्र सरकार की परियोजना के अनुसार 25 लाख रुपये का बजट जारी किया गया था।
विज्ञापन

एजेंसी द्वारा स्पेशल वार्ड का अधिकांश काम पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य को जल्द पूरा कर स्वास्थ्य विभाग के हैंडओवर करने की तैयारी चल रही है। यह वार्ड शुरू होने से किसी भी आपातकाल की स्थिति में रोगियों को परेशानी नहीं होगी। यह वार्ड विशेष सुविधाओं से लैस होगा व ऑक्सीजन, फायर सेफ्टी, स्टोर सहित सभी प्रकार की सुविधाएं वार्ड में ही मिलेगी। कोरोना काल में मरीजों को बैड के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ा था। जल्द ही लोगों को इसकी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। नागरिक अस्पताल में 20 बेड के वार्ड का कार्य अधिकांश पूरा कर लिया गया है। डेंगू, मलेरिया सहित किसी भी प्रकार की महामारी व आपातकाल के समय में यह वार्ड कारगर साबित होगा।
विज्ञापन

आपातकालीन की स्थिति में बैड की रहेगी व्यवस्था
वर्तमान में महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है और पुराने भवन में जगह का अभाव बना हुआ है। ऐसे में यह वार्ड चिकित्सकों के साथ-साथ लोगों को भी काफी लाभदायक साबित होगा। इसमें ऑक्सीज, शौचालय, स्टोर व दवाओं सहित अन्य प्रकार की मूलभूत सुविधाएं होंगी। गंभीर स्थिति के मरीजों व लंबे समय के लिए चलने वाले उपचार के लिए बेड उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड संकट के दौरान सरकार की ओर से अधिकांश अस्पतालों में यह विशेष वार्ड तैयार किया गया था। इसका अधिकांश काम पूरा हो चुका है। जल्द ही एजेंसी से टेकओवर किया जाएगा। इस वार्ड में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो पाएंगी।
-डॉ. रमेशचंद्र आर्य, सीएमओ जिला महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed