फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   किसान सम्मान निधि योजना में 50644 किसानों ने कराया पंजीकरण,एक दिन शेष

किसान सम्मान निधि योजना में 50644 किसानों ने कराया पंजीकरण,एक दिन शेष

Fri, 22 Feb 2019 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि योजना में 50644 किसानों ने कराया पंजीकरण,एक दिन शेष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले में बुधवार तक 50644 किसानों ने पंजीकरण हो चुका है। 22 फरवरी तक किसान पंजीकरण करा सकते हैं। योजना के तहत 24 फरवरी को किसानों के खाते में पहली किस्त के रूप में दो हजार रुपये डालने की तैयारी चल रही है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को कार्यरूप देने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की टीमें जुटी हुई हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना की शुरूआत करेंगे। इससे पहले विभाग इससे लेकर सभी तैयारियों को पूरा करने में जुट गया है। इस योजना में जिले भर से 50644 से अधिक किसानों ने पंजीकरण कराया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कार्यालय में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार तक योजना में 50644 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इसमें नारनौल ब्लॉक के 11443 किसान, अटेली के 8210, नांगल चौधरी के 5333, महेंद्रगढ़ के 12724, कनीना के 9167 व सतनाली के 3787 किसान शामिल है।
विज्ञापन

विभाग की टीम द्वारा पीएम किसान निधि योजना का कार्य तेजी से चल रहा है। टीमें गांवों में जाकर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करा रही हैं। योजना के पहली किस्त के रूप में लाभपात्र किसानों को 24 फरवरी को दो हजार रुपये खाते में पैसे डाले जाएंगे। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. जसविंद्र सिंह ने बताया कि पीएम किसान कमेटी में किसानों का पंजीकरण करने लिए संबंधित गांव का पटवारी, नंबरदार, ग्राम पंचायत, कृषि विकास अधिकारी समेत गांव के मुखिया को भी शामिल किया गया है। इसके लिए किसान को पंजीकरण के समय अपने आधार कार्ड व बैंक खाते की पासबुक की प्रति संलग्न करनी होती है। किसान को राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार एकल व संयुक्त जमीन की खेवट संख्या के साथ जमीन के रिकार्ड की संपूर्ण जानकारी देनी होगी। इसमें डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, चार्टड अकाउंटेंट, आर्किटेक्ट प्रोफेशन से जुड़े किसान शामिल नहीं होंगे। दस हजार से अधिक मासिक पेंशन पाने वाले किसान भी लाभपात्र नहीं माने गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एवं कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. जसविंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार तक इस योजना में 50644 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। किसान का पंजीकरण फॉर्म के बाद ऑनलाइन प्रक्रिया भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed